WPL 2024: वुमेंस के बाद क्या RCB की मेंस टीम भी बनेगी IPL चैंपियन? माइकल वॉन ने की बड़ी भविष्यवाणी

Michael Vaughan on RCB: शानदार जीत के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि RCB फ्रेंचाइजी के लिए 2024 'दोहरे जश्न' का साल हो सकता है.

Published date india.com Published: March 18, 2024 5:17 PM IST
WPL 2024: वुमेंस के बाद क्या RCB की मेंस टीम भी बनेगी IPL चैंपियन? माइकल वॉन ने की बड़ी भविष्यवाणी

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पहली बार महिला प्रीमियर लीग (WPL) का खिताब जीतकर एक नया इतिहास रच दिया. नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस WPL फाइनल 2024 के मैच में बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC WPL 2024 Final) को 8 विकेट से हरा दिया. आरसीबी की लड़कियों ने तो साल 2024 को अपने नाम कर लिया है, अब बारी है आरसीबी मेंस टीम की. इस शानदार जीत के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने कहा कि RCB फ्रेंचाइजी के लिए 2024 ‘दोहरे जश्न’ का साल हो सकता है.

महिला प्रीमियर लीग का यह दूसरा सीजन था, जिसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने अपने नाम किया और नया इतिहास रचा. जो काम विराट कोहली एंड कंपनी, आरसीबी के लिए पिछले 16 साल में नहीं कर पाई उसे इन लड़कियों ने डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन में कर दिखाया. रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया और फ्रेंचाइजी का 16 साल का सूखा खत्म किया.

WPL खिताब जीतने के बाद स्मृति मंधाना ने ट्रॉफी लेकर रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग दिया पोज- Photo वायरल

आरसीबी पुरुष टीम आईपीएल 2024 सीजन के शुरुआती चरण के दौरान कुल 5 मैच खेलेगी. फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली पुरुष टीम 22 मार्च को चेन्नई में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ अपने आईपीएल 2024 अभियान की शुरुआत करेगी.

माइकल वॉन ने टीम को बधाई देने के लिए एक्स का सहारा लिया और आगामी आईपीएल 2024 सीज़न से पहले अपनी दिलचस्प भविष्यवाणी साझा की. वॉन ने एक्स पर लिखा, ” शानदार टूर्नामेंट ..आरसीबी के लिए अच्छी जीत. अब क्या मेंस टीम भी इसे दोहरा सकते हैं. यह संभव हो सकता है.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

फाइनल में टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. फिर ओपनरों ने पावरप्ले में धमाकेदार शुरुआत भी दिलाई। यहां से ऐसा लगा कि दिल्ली स्कोरबोर्ड पर एक बड़ा टारगेट सेट करेगी. दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने सिर्फ 6 ओवरों में ही टीम को 61 रनों तक पहुंचा दिया था, लेकिन यहां से दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई और इसके बाद पूरी टीम 18.3 ओवरों में 113 रनों पर ही सिमट गई.

दिल्ली के लिए शेफाली वर्मा ने 27 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान मेग लेनिंग ने 23 रन बनाए. आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल ने 4, सोफी मोलिनेक्स ने 3 और आशा शोभना ने 2 विकेट झटके. जवाब में आरसीबी को डिवाइन (32) और स्मृति मंधाना (31) ने सधी हुई शुरुआत दिलाई. इसके बाद पेरी ने नाबाद 35 रन की पारी खेली. 114 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने 2 विकेट खोकर 19.3 ओवर में हासिल कर लिया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.