IPL ने बदल दिया क्रिकेट का बड़ा नियम, टॉस का अडवान्टेज हो जाएगा खत्म

अब तक का नियम है कि टॉस से पहले अपनी प्लेइंग XI मैच अधिकारियों को बतानी होती है. लेकिन अब कप्तान टॉस होने के बाद अपनी प्लेइंग XI का खुलासा कर सकता है. इसके लिए वह दो प्लेइंग XI का कागज मैदान पर में लेकर उतरेगा.

Published date india.com Published: March 22, 2023 5:08 PM IST
IPL ने बदल दिया क्रिकेट का बड़ा नियम, टॉस का अडवान्टेज हो जाएगा खत्म
आईपीएल टॉस @BCCI-IPL

इस बार 31 मार्च से आईपीएल की शुरुआत होगी तो यह कई मायनों पिछले सीजन से बदला-बदला नजर आएगा. इस लीग में पहले ही इम्पेक्ट प्लेयर का नियम आ चुका है और अब टॉस के नियम में भी टीमों को राहत दी जा रही है. अब तक क्रिकेट मैच में टॉस होने से पहले दोनों टीमों के कप्तानों को अपनी-अपनी प्लेइंग XI की जानकारी मैच रेफरी (अधिकारियों) को देनी होती है. लेकिन इस साल से कप्तान टॉस के बाद अपनी प्लेइंग XI बता सकते हैं.

इससे टॉस हारने वाली टीम को यह फायदा होगा कि टॉस हारने वाली टीम खेल के दूसरे हाफ की परिस्थितियां ध्यान में रखकर कुछ जरूरी बदलाव कर सकती है. यह इस लीग के नियमों में बहुत बड़ा बदलाव है. इस नियम की जानकारी जल्दी ही लीग की सभी फ्रेंचाइजियों के साथ साझा की जाएगी. आईपीएल ने एक इंटरनल नोट के जरिए प्लेइंग कंडीशन में हुए कई बदलावों के बारे में जानकारी दी है.

इस लीग में अब तक जो नियम है वह इंटरनेशनल क्रिकेट की तर्ज पर ही है कि यहां टॉस से पहले दोनों टीमों के कप्तानों को अपनी प्लेइंग XI की जानकारी टॉस से पहले देनी होती है. क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइन्फो की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अब टीमों को टॉस के तुरंत बाद अपनी-अपनी प्लेइंग XI की अदला-बदली करनी होगी.

इसका मतलब होगा कि टॉस हारने वाला कप्तान विपक्षी टीम के इस फैसले के बाद कि वह पहले बैटिंग चुन रहा है या बॉलिंग, इसके अनुसार अपनी प्लेइंग XI चुन पाएगा. इससे टीमों को अपना इम्पैक्ट प्लेयर चुनने में भी आसानी होगी, जो इस बार इस लीग में लागू हो रहा है.

इससे पहले साउथ अफ्रीका टी20 लीग में यह नियम था कि यहां टॉस से बाद टीम के प्लेइंग XI की जानकारी देनी होती थी. अब इस नियम को अपनाने वाली आईपीएल दुनिया की दूसरी लीग बन जाएगी.

इस नियम का मकसद टीमों को परिस्थितियों का समान लाभ देने का है. अभी टॉस के चलते टीमों को खेल के दूसरे हाफ में ओस के साथ बॉलिंग करनी होती है. ऐसे में न तो गेंद स्पिन होती है और न ही सीम और स्विंग. लेकिन विरोधी कप्तान इन चीजों का ध्यान रखकर अब अपनी टीम में अतिरिक्त बॉलर या बल्लेबाज शामिल कर सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इसके अलावा आईपीएल ने कुछ और भी नियम बदले हैं, जो हैं-

अगर कोई टीम तय समय में पूरे ओवर नहीं फेंक पाई है तो ओवर पूरे करने के लिए अतिरिक्त समय में 30 गज के दायरे के बाहर सिर्फ 4 फील्डर ही रह पाएंगे.
विकेटकीपर की गलत मूवमेंट पर गेंद डेड करार दी जाएगी और बैटिंग टीम को बोनस के तौर पर 5 रन मिलेंगे.
फील्डर द्वारा गलत मूवमेंट पर भी डेड बॉल होगी और बैटिंग टीम को बोनस के रूप में 5 रन मिलेंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.