आईपीएल से इम्पैक्ट प्लेयर रूल को हटाओ, यह...पूर्व क्रिकेटर ने की बड़ी डिमांड

इस नियम के तहत टीमों को 11 खिलाड़ियों के अलावा 12वें खिलाड़ी का इस्तेमाल करने की इजाजत होगी. 12वां खिलाड़ी किसी की भी जगह टीम में आ सकता था, हालांकि बाहर हुआ खिलाड़ी फिर मैच का हिस्सा नहीं बन सकता है.

Published date india.com Updated: December 10, 2023 4:40 PM IST
IPL Impact Player rule
(Photo credit-IPL T20.Com)

नई दिल्ली. आईपीएल के रोमांच को दोगुना करने के लिए साल 2023 में इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लाया गया था. इस नियम के तहत किसी भी मैच में कोई भी टीम 12 खिलाड़ियों को मैदान पर उतार सकती है. मैच के दौरान टीमों ने इस नियम का खूब इस्तेमाल किया, हालांकि अब इस नियम को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने सवाल उठाते हुए इसे वापस लेने की मांग की है.

पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा, आईपीएल को इम्पैक्ट प्लेयर रूल को खत्म करने की जरूरत है. इस नियम ऑल राउंडर को ज्यादा गेंदबाजी के लिए प्रोत्साहित नहीं कर पा रहा है और ऑलराउंडर्स की कमी है, बल्लेबाज गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चिंता का विषय है.

बता दें कि इस नियम के सामने आने के बाद आईपीएल में टीमों ने ऑलराउंडर्स को ज्यादा महत्व नहीं दिया. टीमें मैच में छह बल्लेबाज और पांच गेंदबाज के साथ मैदान में उतरने लगी. वसीम जाफर के इस बयान का मतलब भविष्य में टीम में ऑल राउंडर्स की कमी की तरफ है.

जैक कैलिस ने भी उठाए थे सवाल

इससे पहले साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑल राउंडर जैक कैलिस ने इस पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि मैं इसका बहुत बड़ा प्रशंसक नहीं हूं, क्योंकि यह आपकी टीम में ऑलराउंडर की भूमिका खत्म कर देता है. जिन टीमों के पास अच्छे ऑलराउंडर खिलाड़ी नहीं हैं वे अब 12 खिलाड़ियों के साथ खेल रही हैं

क्या है इम्पैक्ट प्लेयर रूल ?

इस नियम के तहत टीमों को 11 खिलाड़ियों के अलावा 12वें खिलाड़ी का इस्तेमाल करने की इजाजत होगी. 12वां खिलाड़ी किसी की भी जगह टीम में आ सकता था, हालांकि बाहर हुआ खिलाड़ी फिर मैच का हिस्सा नहीं बन सकता है. मैच के दौरान दोनों टीमें एक-एक खिलाड़ी को रेस्ट देकर उनकी जगह कोई सब्सीट्यूट प्लेयर्स मैदान में उतारती है, टॉस के बाद दोनों कप्तानों को 5-5 सब्सीट्यूट प्लेयर्स के नाम देने होते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.