
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के सबसे कामयाब फ्रैंचाइजीस में से एक मुंबई इंडियन्स (MI) ने आईपीएल 2025 के लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. उसने यहां सभी को हैरान करते हुए कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को अपनी सूची में बरकरार रखा है. इसका मतलब साफ है कि दोनों ही खिलाड़ी एक बार फिर एक साथ खेलते नजर आएंगे.
पिछले सीजन जब मुंबई ने हार्दिक को गुजरात से ट्रेड कर अपनी टीम का कप्तान बनाया था, तो हार्दिक पांड्या खूब ट्रोल हुए थे. तब से माना जा रहा था कि रोहित शर्मा अब भविष्य में इस फ्रैंचाइजी के साथ जुड़े रहना नहीं चाहेंगे, जिसे उन्होंने सबसे ज्यादा 5 आईपीएल खिताब जितवाए थे. इसके बाद जब रोहित शर्मा भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जितवाकर आए थे, तो इसकी अटकलें और भी बढ़ गई थीं. तब ऐसे तर्क दिए जा रहे थे कि एक मयान में दो तलवारें नहीं रह सकतीं. लेकिन मुंबई इंडियन्स ने दीपावली की शाम को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर सभी को हैरान कर दिया.
“We have always believed that the strength of a family lies in its core and this belief has been reinforced during the course of recent events.
We are thrilled that the strong legacy of MI will be carried forward by Jasprit, Surya, Hardik, Rohit and… pic.twitter.com/2OsPnWKche
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 31, 2024
मुंबई ने इसके अलावा अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) को रिटेन किया है. हालांकि इस रिटेंशन में मुंबई की टीम अपने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को रिटेन नहीं कर पाई, जो टीम के कोर ग्रुप का हिस्सा रहे थे. लेकिन उसने अपने जिन 5 खिलाड़ियों को यहां रिटेन किया है वह उसका असली कोर है और इसका मतलब साफ है कि आने वाले सीजन में उसकी प्लेइंग XI की आधी टीम यही रहेगी.
MUMBAI INDIANS RETENTIONS. 📢#IPLRetention #IPL2025 #MumbaiIndians pic.twitter.com/2RUP2Jl4Yz
— chanchal sarkar (@cricxnews140982) October 31, 2024
मुंबई की ओर से बताया गया है कि उसने जसप्रीत बुमराह को इस रिटेंशन में सबसे महंगी 18 करोड़ की कीमत देकर रिटेन किया है. इसके बाद टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुंबई इंडियन्स के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को उसने एक समान 16.35 करोड़ रुपये की कीमत में रिटेन किया. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को उसने 16.30 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, जो हार्दिक और सूर्या से 5 लाख रुपये कम है. इसके अलावा उभरते हुए बल्लेबाज तिलक वर्मा पर भी उसने 8 करोड़ रुपये खर्चे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.