क्या लगातार बैटिंग ऑर्डर बदलते रहना, कोच गौतम गंभीर की है सही चाल! एबी डिविलियर्स ने बताई साफ-साफ बात

एबी डिविलियर्स ने कहा कि वनडे फॉर्मेट में उन्हें भी बदलाव करते रहना पसंद है लेकिन इसकी भी एक सीमा है और आप खिलाड़ियों की भूमिकाओं में ज्यादा बदलाव नहीं कर सकते.

Published date india.com Updated: December 11, 2025 5:43 PM IST
Ab De Villiers on Gautam Gambhir
गौतम गंभीर पर एबी डिविलियर्स की राय @Instagram

जब से गौतम गंभीर ने हेड कोच के रूप में भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभाली है, तब से सीमित ओवरों के फॉर्मेट में टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर में लगातार बदलाव देखने को मिलते हैं. गंभीर ने समय-समय पर इस बात पर जोर देकर कहा है कि वह ऐसी टीम बनाना चाहते हैं, जो बैटिंग ऑर्डर के नंबर पर नहीं बल्कि परिस्थिति (सिचुएशन) के आधार पर खेले. सीमित ओवरों के फॉर्मेट में उन्हें ठीक-ठाक कामयाबी मिली है.

उनकी कोचिंग में भारत ने वनडे फॉर्मेट में ICC चैम्पियन्स ट्रॉफी का खिताब जितवाया वहीं टी20 फॉर्मेट में भारत ने एशिया कप का खिताब अपने नाम किए. साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने गंभीर की इस रणनीति पर अपने विचार रखे हैं. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में गंभीर से कुछ हद तक सहमत हैं कि बैटिंग क्रम को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है.

डिविलियर्स ने कहा, उन्होंने टीम में लचीलापन और खिलाड़ियों की मुख्य भूमिका के बीच संतुलन बनाने की जरूरत पर जोर दिया. भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से जीत के बाद गंभीर ने कहा था कि उन्हें लगता है कि वनडे फॉर्मेट में बल्लेबाजी क्रम को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है.

डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मैं उनसे कुछ हद तक सहमत हूं. मुझे वनडे में बल्लेबाजों के क्रम में बदलाव करना पसंद रहा है. लेकिन यह एक नाजुक मामला है क्योंकि आप खिलाड़ियों की भूमिकाओं के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं कर सकते.’

उन्होंने कहा, ‘इसमें शीर्ष तीन, चार से छह नंबर के बल्लेबाज शामिल होते हैं. इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों की बारी आती है. यह लगभग तीन खंडों की तरह है और आप वास्तव में इसके साथ रचनात्मक हो सकते हैं. दाएं और बाएं हाथ के संयोजन बनाने के लिए और खेल की कुछ विशेष परिस्थितियों के अनुसार बदलाव करना सही है.’

इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला T20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीता जो उसकी 31 मैचों में 27वीं जीत है.’ डिविलियर्स ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ करते हुए कहा, ‘भारत का प्रदर्शन विशेषकर टी20 फॉर्मेट में हैरतअंगेज रहा है. यह तीनों फॉर्मेट में सबसे अस्थिर फॉर्मेट है और ऐसे में अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने का मतलब है कि टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है. मुझे लगता है कि इसका संबंध भारतीय क्रिकेट की गहराई से है.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.