क्या वनडे क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं रवींद्र जडेजा, इन अटकलों पर आज तोड़ दी चुप्पी

चैम्पियन्स ट्रॉफी में फाइनल में जैसे ही रवींद्र जडेजा ने अपने कोटे के 10 ओवर फेंके तो विराट कोहली ने उन्हें गले लगा लिया. इसके बाद कई खिलाड़ियों ने जडेजा को गले लगाया, जिससे उनके संन्यास की अटकलें चल पड़ीं.

Published date india.com Published: March 10, 2025 5:46 PM IST
Ravindra Jadeja Fielding
रवींद्र जडेजा @Instagram

नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पिछली बार भारत के टी20 वर्ल्ड कप चैम्पियन बनने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. इसके बाद रविवार को चैम्पियन्स ट्रॉफी के फाइनल में जब उन्होंने अपने 10 ओवरों का कोटा पूरा किया तो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने उन्हें मैदान पर गले लगा लिया. जड्डू के जब 10 ओवर खत्म हुए तो कीवी टीम की पारी के 40 ओवर ही पूरे हुए थे और ऐसे में बीच पारी में जडेजा को विराट का गले लगाने की बात फैन्स को समझ नहीं आई तो कइयों ने जडेजा के वनडे फॉर्मेट से संन्यास की अटकलें लगा लीं.

मैच के अंत में जडेजा ने ही पारी के 49वें ओवर में चौका जड़कर भारत को यह खिताबी जीत दिलाई. लेकिन जैसी अफवाहें थीं गनीमत रही कि वे सच नहीं हुईं. न तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने और न ही ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कोई संन्यास का ऐलान किया. रोहित तो मैच जीतने की रात ही यह क्लियर कर गए कि वह कहीं नहीं जा रहे और उनका संन्यास का कोई इरादा नहीं हैं.

Ravindra Jadeja Insta

रवींद्र जडेजा के इंस्टाग्राम स्टोरी से

वहीं जडेजा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अपनी एक ताजा पोस्ट से उन अटकलों को विराम लगा दिया, जिस पर उनके संन्यास की अटकलें चल रही थीं. जडेजा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘गैर जरूरी अफवाहें नहीं.’ इसके बाद उन्होंने इस स्टोरी में एक अन्य तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपने साथी खिलाड़ी अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या के साथ चैम्पियन्स ट्रॉफी के साथ तस्वीर में दिख रहे हैं.

बता दें चैम्पियन्स ट्रॉफी के फाइनल में 6 बॉल में नाबाद 9 रन बनाने वाले जडेजा ने 10 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया था. जडेजा भारतीय टीम के बेहतरीन फील्डरों में से एक हैं, जिनके बाउंड्री लाइन से बॉल पर फुर्ती से झटककर सीधे और सटीक थ्रो से बल्लेबाजों में दहशत होती है. जड्डू टीम के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं. ऐसे में उनके संन्यास की बात नहीं उठती.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.