Is Rohit Sharma Thinking On Retirement Dinesh Karthik Feels Like
...तो रिटायरमेंट की सोच रहे हैं रोहित शर्मा? दोस्त दिनेश कार्तिक दे गए बड़े संकेत
दिनेश कार्तिक ने कहा कि जिस तरह रोहित शर्मा का फॉर्म उनसे रूठा हुआ है.. ऐसे में मैं उन्हें जितना जानता हूं वह घर आकर परिवार से चर्चा कर संन्यास पर विचार जरूर करेंगे.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया में खराब फॉर्म के बाद सिडनी टेस्ट से खुद ही प्लेइंग XI से बाहर बैठने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर यह चर्चा तेज हो गई है कि शायद उन्होंने अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेल लिया है, जो मेलबर्न में था. ऑस्ट्रेलिया में खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) में भारतीय टीम के कप्तान 3 टेस्ट खेलकर 5 पारियों में सिर्फ 31 रन ही बना पाए. वह लंबे समय से फॉर्म में नहीं हैं और उनका 10 टेस्ट लंबा चला यह सीजन बताता है कि रोहित अब किस कदर दबाव में हैं. वह पिछली 15 टेस्ट पारियों में सिर्फ एक ही बार हाफ सेंचुरी बना पाए हैं. ऐसे में रोहित शर्मा के क्लोज फ्रेंड और पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने भी कहा कि रोहित इन दिनों अपने घर जाकर संन्यास पर जरूर सोचेंगे.
कार्तिक क्रिकेटवेबसाइट क्रिकबज के एक शो पर यह चर्चा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हिटमैन फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज और चैम्पियन्स ट्रॉफी में जरूर खेलेंगे. अगर वह यहां रन बनाते हैं और अपनी फॉर्म हासिल कर लेते हैं तो वह जरूर सोचेंगे कि वह जून-जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ जाना चाहेंगे, जहां भारत को टेस्ट सीरीज खेलनी है.
इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज और चैम्पियन्स ट्रॉफी में जरूर खेलेंगे. यहां वह फॉर्म हासिल करने की फिराक में होंगे. अगर वह फॉर्म में वापसी कर लेंगे तो वह सोचेंगे कि वह बतौर टेस्ट बल्लेबाज भी वापसी कर सकते हैं.’
डीके ने कहा, ‘जहां तक मैं रोहित शर्मा को जानता हूं तो मुझे लगता है कि उन्होंने इंटरव्यू इसलिए दिया क्योंकि उस समय बहुत सारी खबरें चल रही थीं. अब जब वह भारत लौट रहे हैं तो अगरे कुछ सप्ताह तक उन्हें क्रिकेट नहीं खेलना है. ऐसे में वह अपना समय लेंगे, अपने परिवार से बात करेंगे और फिर अपने भविष्य पर फैसला लेंगे.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.