Is Virat Kohli Planning A Test Comeback Batter Gives A Solid Answer After Ranchi Odi
IND vs SA: क्या टेस्ट क्रिकेट में फिर वापसी का प्लान बना रहे हैं विराट कोहली! रांची वनडे के बाद दे दिया जवाब...
रांची वनडे में शतक जड़ने वाले विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. इस मौके पर प्रेजेंटेशन सेरेमनी का संचालन कर रहे हर्षा भोगले ने उनकी टेस्ट में वापसी का प्लान पूछा था तो कोहली ने दिया यह जवाब...
Virat Kohli Respond on comeback in Test Cricket: ऑस्ट्रेलिया दौरे के एक महीने बाद मैदान पर लौटे विराट कोहली ने रविवार को रांची वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़कर भारत की जीत में अहम भूमिका अदा की है. उनकी इस शानदार पारी के दम पर भारत ने मेहमान टीम के सामने 350 रनों की चुनौती रखी थी, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 332 रन बनाकर सिमट गई. मैच के बाद यहां शतक जड़ने वाले विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
इस मौके पर प्रेजेंटेशन सेरेमनी का संचालन कर रहे मशहूर कॉमेंटेटर हर्षा भोगले कोहली के खेल और उनकी फिटनेस पर पहलुओं पर बातचीत की. भोगले ने यहां अपने ही अंदाज में कोहली से इशारों-इशारों में पूछ लिया कि क्या वह अब एक ही फॉर्मेट में एक्टिव रहेंगे या फिर उनका इस पर कोई पुनर्विचार का इरादा है.
विराट कोहली ने भी इसका जवाब देने में देर नहीं लगाई. विराट ने इस साल IPL के दौरान इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. विराट के इस फैसले से सभी हैरान थे क्योंकि क्रिकेट के बड़े-बड़े जानकार यह मानते थे कि अभी जिस तरह की उनकी फिटनेस है वह इस लिहाज से आने वाले 2 से 3 साल और टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में एक्टिव रह सकते हैं. लेकिन विराट ने टी20 फॉर्मेट में संन्यास के बाद टेस्ट से को अलविदा बोलकर सभी को हैरान कर दिया. अब वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ एक ही फॉर्मेट (वनडे) में एक्टिव हैं.
रांची वनडे में जब हर्षा भोगले को विराट से प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड के बहाने बात करने का मौका मिला तो उन्होंने इस फॉर्मेट में वापसी पर उनकी राय पूछ ली. हर्षा ने कहा कि आपकी फिटनेस शानदार है. बैटिंग शानदार कर रहे हैं मानसिक तौर पर फ्रेश दिख रहे हैं तो क्या अभी भी आप सिर्फ एक ही फॉर्मेट में एक्टिव रहना चाहते हैं या फिर बाकी किसी फॉर्मेट में भी वापसी का प्लान है.
इस पर कोहली ने भी मुस्कुरा कर कह दिया, ‘मैं अब बस खेल के एक ही फॉर्मेट में खेल रहा हूं. यह ऐसा ही रहेगा.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.