Ishan Kishan Brings Up His Maiden Odi Century And Certainly A Terrific Knock Against Bangladesh
Ishan Kishan ने ठोका अपना पहला शतक, वनडे में बना डाले अद्भुत रिकॉर्ड
Ishan Kishan Century: इशान ने 85 गेंदों पर 14 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपने वनडे करियर का पहला शतक ठोका. इशान ने 24वें ओवर की पहली गेंद पर शानदार चौका जड़कर अपने वनडे करियर की पहली सेंचुरी जड़ी.
IND vs BAN 3rd ODI: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जा रह है. बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया है. इसके जवाब में सलामी बल्लेबाज इशान किशन (Ishan Kishan) ने शानदार शतक जड़ दिया है.
इशान ने 85 गेंदों पर 14 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपने वनडे करियर का पहला शतक ठोका. इशान ने 24वें ओवर की पहली गेंद पर शानदार चौका जड़कर अपने वनडे करियर की पहली सेंचुरी जड़ी. जनवरी 2020 के बाद से मेंस वनडे में किसी भी भारतीय ओपनर का यह पहला शतक है. वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इशान ने केवल 103 गेंदों में 150 रन ठोक दिया.
ऐसा करने वाले पहले सलामी बल्लेबाज बने
विकेटकीपर बल्लेबाज इशान बांग्लादेश के इस दौरे पर 50 प्लस स्कोर करने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं. जहां एक तरफ इशान किशन ने शानदार शतक जड़ा तो वहीं शिखर धवन का बल्ला अब तक शांत नजर आ रहा है. वह इस दौरे पर तीनों वनडे में एक बार भी दोहरे अंकों में नहीं पहुंच पाए हैं.
💯
Maiden ODI CENTURY for @ishankishan51 and what a knock this has been from the youngster 👌👌
बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले ही वनडे में शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय
Add India.com as a Preferred Source
इशान किशन महज दूसरे ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले ही वनडे में शतक जमाया है। इससे पहले युवराज सिंह ने इस कारनामा को अंजाम दिया था.
बांग्लादेश के खिलाफ एक वनडे मैच में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के:
9* – ईशान किशन 2022 में चटगांव में
7 – 2000 में ढाका में सौरव गांगुली
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.