Ishan Kishan double ton in ODIs: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जा रह है. इस मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन (Ishan Kishan) ने वनडे क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक ठोक दिया है. इशान ने 126 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया. वह वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के 9वें बल्लेबाज बन गए हैं.
इशान ने 23 चौकों और 9 छक्कों की मदद से वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक बनाया. 158.73 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे किशन ने 35वें ओवर में मुस्ताफिजुर रहमान की आखिरी गेंद पर एक रन बनाकर करियर का पहला दोहरा शतक बनाया.
इशान ने 131 बॉल पर 24 चौके और 10 छक्कों की मदद से 210 रनों की शानदार पारी खेली. इससे पहले वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर 93 रन का था. लेकिन अब वह वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के 9वें और भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं.
क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा
इशान से पहले वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम था, लेकिन अब भारतीय बल्लेबाज ने गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गेल ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 138 गेंदों में 200 रन पूरे किए थे. गेल ने उस मुकाबले में 215 रनों की पारी खेली थी.
वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक
126- इशान किशन
138- क्रिस गेल
140- वीरेंदर सहवाग
147- सचिन तेंदुलकर
148- फखर जमां
151- रोहित शर्मा
151- रोहित शर्मा
153- मार्टिन गुप्टिल
156- रोहित शर्मा
सचिन, सहवाग और रोहित शर्मा के क्लब में हुए शामिल
इशान किशन अब दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बाद वनडे में 200 रन बनाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं.
सचिन और सहवाग ने अपने वनडे करियर के दौरान एक-एक दोहरा शतक बनाया है. सहवाग ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में 219 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली थी. उससे पहले सचिन ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में नाबाद 200 रन बनाए थे.
वहीं रोहित ने अपने वनडे करियर में एक दो नहीं बल्कि तीन बार दोहरा शतक बनाया है और वो ऐसा कारनामा करने वाले एकलौते बल्लेबाज हैं. रोहित ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैंगलौर वनडे में 209 रन बनाने के बाद 2015 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे जो कि आज भी वनडे क्रिकेट इतिहास का सर्वोच्च स्कोर है.रोहित ने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में 208 रन बनाकर वनडे में तीन दोहरे शतक बनाने का कीर्तिमान अपने नाम किया.
He is the fourth Indian to do so. Take a bow, @ishankishan51 #BANvIND pic.twitter.com/Mqr2EdJUJv
— BCCI (@BCCI) December 10, 2022
भारत के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
सचिन तेंदुलकर
विरेंदर सहवाग
रोहित शर्मा
इशान किशन
ODI में दोहरा शतक जड़ने वाले पुरुष बल्लेबाज
रोहित शर्मा- (264*, 209, 208)
मार्टिन गुप्टिल- 237*
क्रिस गेल- 215
फखर जमां- 210*
वीरेंदर सहवाग- 209
इशान किशन- 200*
सचिन तेंदुलकर- 200.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.