IND vs PAK: ईशान किशन के रिश्ते पर मुहर, हाफ सेंचुरी बनाते ही गर्लफ्रेंड ने लुटाया प्यार

ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ कमाल की पारी खेली. उनकी पारी के दम पर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत स्कोर खड़ा किया. इसके बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड ने हार्ट इमोजी के साथ पोस्ट किया.

Published date india.com Published: February 15, 2026 9:50 PM IST
IND vs PAK: ईशान किशन के रिश्ते पर मुहर, हाफ सेंचुरी बनाते ही गर्लफ्रेंड ने लुटाया प्यार
ईशान किशन की पारी पर गर्लफ्रेंड ने लुटाया पार

नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की पारी के हीरो ईशान किशन रहे. ईशान किशन ने 40 गेंद पर 77 रन की पारी खेली. ईशान की पारी ने भारत को 175 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की. ईशान की पारी के दौरान अचानक उनकी शादी की चर्चा चल निकली. और ईशान ने दादा ने बातों-बातों में ईशान की गर्लफ्रेंड का नाम बता दिया. हालांकि ईशान का नाम काफी समय से जयपुर की रहने वाली मॉ़ल अदिति हुंडिया के साथ जोड़ा जा रहा था. और अब इस पर मुहर लग चुकी है.

इस बीच अदिति ने ईशान किशन को पाकिस्तान के खिलाफ उनकी पारी के लिए बधाई दी. ईशान ने जैसे ही पाकिस्तान के खिलाफ आर. प्रेमदासा स्टेडियम पर हाफ सेंचुरी पूरी की अदिति ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगा दी. इसमें भारत के मैच का स्कोरकार्ड दिख रहा है जिसमें ईशान की हाफ सेंचुरी हो चुकी है. इस पर अदिति ने हार्ट इमोजी लगाई है.

और इसके बाद अदिति ने भी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते के पक्के होने का सबूत दे दिया. ईशान के दादा ने कहा, ‘ईशान जिससे भी शादी करेगा, हमें स्वीकार है. उसके बड़े भाई ने कहा था कि वह पल्लवी से शादी करेगा, तो हमने उसका बंदोबस्त किया. उब उसकी भी शादी भी अरेंज किया. अब हम उसकी भी अरेंज करेंगे. अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है. वह जयपुर में रहती है. वह एक मॉडल है, वह मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में दूसरे नंबर पर आई थी. अदिति जयपुर में रहती हैं. उनके पिता बिजनेसमैन हैं. वह मिस डीवा 2018 की विनर थीं. वह फेमिना मिस इंडिया में फाइनलिस्ट रह चुकी हैं.

मैच की बात करें तो भारत को पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा के रूप में झटका लग चुका था. अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हो गए. लेकिन ईशान ने रन बनाने की रफ्तार बनाए रखी. उन्होंने लगातार बाउंड्री लगाईं और पाकिस्तानी गेंदबाजों को बैकफुट पर रखा. उन्होंने सिर्फ 27 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली. यह पाकिस्तान के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज की दूसरी सबसे तेज हाफ सेंचुरी है. अभिषेक शर्मा ने पिछले साल एशिया कप में 24 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगाई थी.

भारत के लिए ईशान की पारी कितनी अहम थी इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब वह आउट हुए तब भारत का स्कोर 8.4 ओवर में 88 रन था. और इसके बाद भारतीय टीम 175 तक ही पहुंच पाया. पारी के अंत में रिंकू सिंह और शिवम दूबे ने मिलकर तेजी से कुछ रन बनाए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.india.com/hindi-news/icc-mens-t20-world-cup-2026/

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.