भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते है. किशन पहले अचानक दलीप ट्रॉफी के पहले रांउड से चोट की वजह से बाहर हो गए. इसके बाद आज अचानक किशन भारत सी के खिलाफ खेलते हुए नजर आए. इतना ही नहीं ईशान किशन ने आते ही बल्ले से तबाही मचा दी और भारत बी को एक मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया.
साल 2024 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
किशन के लिए ये शतक काफी खास है क्योंकि पूरे 2 साल के बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली है. ईशान लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे है. वही उनका आईपीएल सीजन भी कुछ खास नही गया था. उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी भारतीय टीम में वापसी हो सकती है. लेकिन इसके लिए उनको लगातार स्कोर करते रहना होगा.
HUNDRED BY ISHAN KISHAN IN DULEEP TROPHY…!!! 🌟
– The star player announces his arrival return with a remarkable century in just 121 balls. Couldn’t play the 1st round due to an injury, but makes a memorable comeback. 👏 pic.twitter.com/KZ7dyeTP4W
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 12, 2024
ईशान किशन ने बुची बाबू टूर्नामेंट से वापसी की थी. जिसके पहले मैच ही ईशान के शानदार शतक ठोक दिया था. इसके बाद अब दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में भी उनके बल्ले से शतक देखने को मिला है. एक महीने के भीतर ये ईशान किशन के बल्ले से दो शतक है. इसक प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने भारतीय टीम में वापसी का दावा मजबूत कर लिया है. भारत बी के खिलाफ ईशान किशन ने 126 गेंदों पर 111 रनों की पारी खेली. जिसमें 14 चौके और 3 छक्के देखने को मिले.
खबर लिखे जाने भारत सी की टीम ने 3 विकेट पर 300 रन बना लिए थे. भारत सी की तरफ से क्रीज पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और बाबा इंद्रजीत है. वही भारत बी के लिए मुकेश कुमार ने 2 विकेट तो वही नवदीप सैनी को 1 विकेट मिले. भारत सी के लिए साईं सुदर्शन ने 43 और रजत पाटीदार ने 40 रनों की पारी खेली.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.