Ishan Kishan Must Have To Learn To Rotate Strike Against Spinner Says Gautam Gambhir
IND vs NZ- गौतम गंभीर बोले- स्पिनर्स के खिलाफ जल्दी बैटिंग सुधारें ईशान किशन, नहीं तो...
ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ बराबर मौके मिले हैं. लेकिन वह अब तक कोई कमाल की पारी नहीं खेल पाए हैं. दूसरे टी20I के बाद गौतम गंभीर ने दी काम की सलाह.
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में जब ईशान किशन (Ishan Kishan) ने दोहरा शतक जमाया था, तो पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे. इस वनडे मैच के बाद जब किशन को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में जगह नहीं मिली तो उन्होंने काफी हैरानी भी जताई थी. लेकिन अब ईशान किशन के लगातार फ्लॉप होने से वह चिंतित भी हैं और इस बल्लेबाज से ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहे हैं. ईशान किशन अब जल्दी ही दबाव में घिर रहे हैं और वह अपना विकेट गंवा रहे हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें मिडल ऑर्डर में मौका मिला था, जबकि टी20I सीरीज में उन्हें ओपनिंग पर आजमाया जा रहा है. लेकिन किशन दोनों ही पॉजिशन पर फ्लॉप हुए हैं. रविवार को भारत लखनऊ की इकाना स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 100 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था. लेकिन किशन यहां भी सिर्फ 19 रन बनाकर चलते बने. वह स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पा रहे थे.
गंभीर ने ईशान किशन का साफतौर पर नाम लेकर कहा कि उन्हें स्ट्राइक रोटेट करने की कला आनी चाहिए. वह स्पिनरों के खिलाफ लगातार संघर्ष करते दिखे हैं और अब टीमें उन्हें स्पिनरों के सामने ही ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करेंगी.
पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर ने ईशान किशन के साथ-साथ हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में खेल रहे सभी भारतीय बल्लेबाजों को यह सलाह दी. वह मैच के प्रसारणकर्ता चैनल स्टार स्पोर्ट्स पर चर्चा कर रहे थे.
उन्होंने कहा, ‘बल्लेबाजों के तरकश में सिर्फ एक तीर ही नहीं होना चाहिए. स्पिनरों के सामने भारतीय टीम काफी संघर्ष करती दिखाई दी. बल्लेबाजों को जमीनी शॉट्स खेलने का तरीका भी आना चाहिए. बड़े शॉट्स खेलना आसान हैं लेकिन स्ट्राइक रोटेट करने का तरीका भी मालूम होना चाहिए.’
उन्होंने कहा, ‘स्पिनरों के लिए इस पिच पर काफी मदद थी लेकिन यही बल्लेबाजों का हुनर होता है. लेकिन भारतीय बल्लेबाज यहां संघर्ष करते दिखाई दिए.’
Add India.com as a Preferred Source
उन्होंने ईशान किशन पर बातचीत करते हुए कहा, ‘जब माइकल ब्रेसवेल ईशान किशन को बॉलिंग करने आए तो आप यह साफ झलक रहा था कि वह इस स्पिनर के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं. यह देखकर हैरानी हो रही है क्योंकि जिस तरह उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाया और उसके बाद वह संघर्ष कर रहे हैं. हर किसी को उम्मीद थी कि जिस तरह की पारी उन्होंने खेली थी उसके बाद उनका ग्राफ लगातार ऊपर ही जाएगा.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.