By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Ishan Kishan Named Jharkhand Skipper For First Two Ranji Trophy Games
ईशान किशन की कप्तानी में खेलेंगे विराट, इस टूर्नांमेंट में संभालेंगे टीम की कमान
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को रणजी ट्रॉफी 2024 के लिए झारखंड की कप्तानी सौंपी गई है. वही इस टीम में विराट सिंह को उपकप्तान बनाया गया है.
भारतीय टीम से बाहर चल रहे ईशान किशन को रणजी ट्रॉफी में झारखंड की कप्तानी सौंपी गई है. किशन ने बुची बाबू टूर्नांमेंट से घरेलू क्रिकेट में वापसी की थी. इस साल के शुरुआत में रणजी ट्रॉफी का मैच नहीं खेलने की वजह से किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया था. दलीप ट्रॉफी में ईशान के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली थी. मगर ईरानी कप में वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे.
झारखंड ने विराट सिंह को टीम की उपकप्तानी सौंपी है. रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 11 अक्टूबर से होने जा रही है. वही झारखंड अपना पहला मैच असम के खिलाफ खेलने वाली है. जिस एलीट ग्रुप में झारखंड की टीम को जगह मिली है. उसमें असम, रेलवे, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु की टीमें शामिल हैं.
Ishan Kishan to captain Jharkhand in the first two matches of Ranji Trophy. pic.twitter.com/p00og88h1Z
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 9, 2024
ईशान किशन 2019 की इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे हैं. ईशान किशन अभी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. आखिरी बार वह अफ्रीका के दौरे पर गए थे. जहां मानसिक तनाव को वजह बताते हुए उन्होंने उस दौरे से नाम वापस ले लिया था. इसके बाद उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. तब से लेकर अब तक वे टीम इंडिया में वापसी की राह देख रहे हैं.
ईशान किशन मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन वे झारखंड के लिए खेलते रहे हैं. 22 दिसंबर 2015 को उन्हें 2016 अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम के कप्तान के रूप में नामित किया गया था. ईशान बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं.
इसमें कप्तान ईशान किशन के अलावा जिन खिलाड़ियों को जगह मिली है. उनमें विराट सिंह (उप कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), नाज़िम सिद्दीकी, आर्यमन सेन, शरणदीप सिंह, कुमार सूरज, अनुकूल रॉय, उत्कर्ष सिंह, सुप्रियो चक्रवर्ती, सौरभ शेखर, विकास कुमार, विवेकानंद तिवारी, मनीषी, रवि कुमार यादव और रौनक कुमार के नाम शामिल हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें