IND vs PAK- हाईटेंशन मैच में ईशान किशन ने बचाई टीम इंडिया की लाज, रोहित की बड़ी परेशानी का हल मिला

नंबर 5 पर बैटिंग के लिए उतरे ईशान किशन जब क्रीज पर आए तब टीम इंडिया घोर दबाव में थी. उनके आते ही गिल भी चलते बने लेकिन इस बल्लेबाज ने जिम्मेदारी से खेल खेला और भारत को दबाव से उबार दिया.

Published date india.com Updated: September 2, 2023 7:28 PM IST
Ishan Kishan ind
ईशान किशन @Twitter

वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) से पहले टीम इंडिया मिडल ऑर्डर में मजबूती तलाश रही है. नंबर 5 के दावेदार केएल राहुल (KL Rahul) अभी भी चोट से उभरकर वापसी नहीं कर पाए हैं. इस बीच टीम इंडिया ने एशिया कप में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को मौका दिया और उन्होंने इसे हाथो-हाथ लिया. भारत मैच की शुरुआत में ही पस्त हो गया था टीम इंडिया ने अपने दो बड़े विकेट 27 रन जोड़ने तक गंवा दिए थे. इसमें रोहित शर्मा (11) और विराट कोहली (4) आउट हो गए थे. ईशान ने 82 रन की पारी खेली, जबकि उनके जोड़ीदार हार्दिक पांड्या ने 87 रन बनाए. दोनों की इस पारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 267 रनों का लक्ष्य दिया है.

ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने बचाई लाज

कुछ ही पलों में श्रेयस अय्यर (14) भी आउट होकर पवेलियन लौटे को ईशान किशन को क्रीज पर आना पड़ा. स्कोरबोर्ड पर अभी 48 रन ही थे. ईशान किशन ने यहां सीनियर बल्लेबाज हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर पारी को संभाला. पहले दोनों बल्लेबाजों ने एक-एक, दो-दो रन निकाले और इस बीच किशन कमजोर बॉल को बाउंड्री के बाहर भी भेजते दिखाई दिए. दोनों ने पारी को संभालते हुए अपनी-अपनी हाफ सेंचुरी जमा दी.

ईशान की वनडे में लगातार चौथी हाफ सेंचुरी

ईशान किशन की यह वनडे फॉर्मेट में लगातार चौथी हाफ सेंचुरी है. इससे पहले उन्होंने अपनी पिछली 3 पारियों में बतौर ओपनर फिफ्टी जमाई थी. यह तीनों पारियां उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ी थीं. इस पारी में ईशान 38वें ओवर में आउट हुए वह अब भारत की पारी को मजबूत बना चुके थे और अब तेजी से रन जुटाने की कोशिश में थे.

हार्दिक पांड्या के साथ शतकीय साझेदारी

ऐसा लग रहा था कि वह आसानी से अपना शतक पूरा कर लेंगे. लेकिन हारिस राऊफ की बॉल पर छक्का जड़ने के प्रयास में कैच आउट हो गए. उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी की. ईशान ने अपनी 82 रन की इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के जमाए.

निराश दिखे लेकिन किया सिर ऊंचा उठाने वाला काम

हारिस की रफ्तार भरी इस गेंद पर वह खुद को संभाल नहीं पाए और छक्का जड़ने के प्रयास में ऊंचा उठा दिया. यह बॉल मिडऑन पर खड़े बाबर आजम के हाथ में चली गई और ईशान यहां निराश होकर पवेलियन लौट गए. उनके चेहरे पर निराशा जरूर थी लेकिन वह अपने कारनामे से सिर ऊंचा करके लौटे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

टीम इंडिया का बड़ा सिर दर्द दूर

उनकी इस पारी ने टीम इंडिया का बड़ा सिरदर्द दूर कर दिया. अब राहुल अगर फिट होकर लौटते हैं तो यह टीम इंडिया के लिए एडवान्टेज होगा क्योंकि इस क्रम पर खेलने के लिए ईशान किशन भी तैयार हैं. भारत को ईशान किशन के आने से टीम में एक विकेटकीपर भी मिलेगा और एक मिडल ऑर्डर बल्लेबाज भी, जो बतौर ओपनर भी खेलने को तैयार है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.