बाइक से गिर गए ईशान किशन- बाजू में लगे टांके, दलीप ट्रॉफी से हुए बाहर, इस खिलाड़ी को मिली टीम की कमान

Ishan Kishan Injured: भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ई-बाइक पर सवार थे और वह दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसके चलते उनकी बाजू में कई टांके आए हैं.

Published date india.com Published: August 18, 2025 7:39 PM IST
Ishan Kishan Bowling
ईशान किशन @X

Ishan Kishan Injured: भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन दलीप ट्रॉफी के मैच खेलने से पहले ई-बाइक की सवारी कर रहे थे और इस दौरान वह चोटिल हो गए, जिसके चलते उनकी बाजू पर कुछ टांगे आए हैं. इस चोट के चलते वह दलीप ट्रॉफी का मैच नहीं खेल पाएंगे. ईशान को दलीप ट्रॉफी के क्वॉर्टर फाइनल में टीम ईस्ट जोन की कप्तानी भी करनी थी. इस चोट के बाद उन्हें इस मैच से बाहर कर दिया गया है. हालांकि उनकी यह चोट मामूली बताई जा रही है लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें आराम की सलाह दी गई है. वह इन दिनों बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं.

ईशान के अलावा इंग्लैंड दौरे पर बेहरीन परफॉर्मेंस कर के आए युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप भी इस मैच में नहीं खेलेंगे. वह अभी तक अपनी कमर की चोटल से उबर नहीं पाए हैं. 28 वर्षीय इस गेंदबाज की जगह बिहार के मुख्तार हुसैन को पूर्व क्षेत्र की टीम में शामिल किया गया है. ईस्ट जोन को क्वॉर्टर फाइनल मैच में नॉर्थ जोन से भिड़ना है. भारतीय घरेलू सत्र का पहला टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी 28 अगस्त से बेंगलुरु में बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के मैदानों में खेला जाएगा.

इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में 10 विकेट सहित सीरीज में 13 विकेट लेने वाले बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश ने क्षेत्रीय चयन समिति को बताया है कि चिकित्सीय सलाह के अनुसार वह इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. उनके वेस्टइंडीज के खिलाफ दो अक्टूबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए फिट होने की उम्मीद है.

इस बीच किशन भी हाथ की चोट से पूरी तरह से नहीं उबर पाए हैं. किशन के एक करीबी सूत्र ने कहा, ‘किशन के ई-बाइक से गिरने के बाद उनके हाथ में कुछ टांके लगे हैं और वह फिलहाल बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरना) में हैं.’ सूत्रों के अनुसार, ‘यह गंभीर नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है. अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाले दो चार दिवसीय मैचों के लिए वह भारत ‘ए’ टीम में चयन लिए फिट हो जाएंगे.’

उनकी अनुपस्थिति में बंगाल के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को पूर्वी क्षेत्र का कप्तान बनाया गया है जबकि असम के ऑलराउंडर रियान पराग उनके उपकप्तान होंगे. ईश्वरन इंग्लैंड के पांच टेस्ट मैचों के भारत दौरे का हिस्सा थे लेकिन उन्हें पदार्पण का मौका नहीं मिला. किशन की जगह ओडिशा के आशीर्वाद स्वाइन को टीम में शामिल किया गया है. झारखंड के कुमार कुशाग्र के पहले पसंद के विकेटकीपर होने की संभावना है.

दलीप ट्रॉफी से अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर वापसी करेंगे. शमी ने पिछले दो साल में प्रथम श्रेणी का सिर्फ एक मैच खेला है. शमी के साथ मुकेश कुमार भी टीम का हिस्सा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पूर्व क्षेत्र टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), रियान पराग (उप-कप्तान), संदीप पटनायक, विराट सिंह, डेनिश दास, श्रीदम पॉल, शरणदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), आशीर्वाद स्वाइन (विकेटकीपर), उत्कर्ष सिंह, मनीशी, सूरज सिंधु जायसवाल, मुकेश कुमार, मुख्तार हुसैन और मोहम्मद शमी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.