Ishan Kishan News: दोहरा शतक जड़कर बोले इशान किशन- मैं 300 रन भी बना सकता था, लेकिन ...

Ishan Kishan News: इशान और विराट ने दूसरे विकेट के लिए 190 गेंदों पर 290 रनों की शानदार साझेदारी की. कोहली ने भी अपने करियर का 72वां शतक जमाया.

Published date india.com Updated: December 10, 2022 5:11 PM IST
Ishan and Virat (Twitter)
Ishan and Virat (Twitter)

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन (Ishan Kishan) ने वनडे क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक ठोक दिया है. इशान ने बांग्लादेश के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में 126 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया. चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में इशान ने 210 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली.

इशान ने 131 बॉल पर 24 चौके और 10 छक्कों की मदद से 210 रनों की शानदार पारी खेली. इससे पहले वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर 93 रन का था. लेकिन अब वह वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले भारत के चौथे और दुनिया के 7वें बल्लेबाज बन गए हैं. इशान की इस बेहतरीन पारी के दम पर 8 विकेट पर 409 रन का अपना तीसरा बेस्ट स्कोर बनाया.

उन्होंने अपनी इस यादगार पारी के बाद कहा कि वह 300 रन भी बना सकते थे. इशान ने कहा, “विकेट बल्लेबाज़ी के लिए बहुत अच्छा था. मेरा इंटेंट बहुत स्पष्ट था कि गेंद मेरे पाले में आएगी तो मैं मारूंगा. मैं इन दिग्गजों के बीच अपना नाम सुनकर ख़ुश हूं. मैं 15 ओवर शेष रहते आउट हो गया. मैं 300 भी बना सकता था! मैं विराट भाई के साथ बल्लेबाज़ी कर रहा था और वह इस बात को लेकर स्पॉट ऑन थे कि मुझे किन गेंदबाज़ों का चयन करना है (टारगेट करने के लिए). मैं 95 पर था और बड़ा शॉट खेलना चाहता था लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि यह तुम्हारा पहला शतक है…”

इशान और विराट ने दूसरे विकेट के लिए 190 गेंदों पर 290 रनों की शानदार साझेदारी की. कोहली ने भी अपने करियर का 72वां शतक जमाया. कोहली ने 91 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 113 रन की शतकीय पारी खेली. विराट और इशान ने 85-85 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. विराट ने अपने करियर का 44वां वनडे शतक जड़ा.

इशान किशन अब दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बाद वनडे में 200 रन बनाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.