ईशान किशन ने कर दिया कमाल, गिल का रिकॉर्ड चकनाचूर, युवराज-गंभीर को छोड़ा पीछे

पहले ओवर में जब अभिषेक शर्मा आउट हुए तो लगा कि भारतीय पारी को रफ्तार कौन देगा. लेकिन यह जिम्मेदारी ईशान किशन ने संभाली. और क्या खूब संभाली. इस पारी में उन्होंने कई कीर्तिमान भी बनाए.

Published date india.com Updated: February 15, 2026 8:44 PM IST
ईशान किशन ने कर दिया कमाल, गिल का रिकॉर्ड चकनाचूर, युवराज-गंभीर को छोड़ा पीछे

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही. पहले ही ओवर में सलमान अली आगा ने अभिषेक शर्मा को आउट कर दिया. लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने बल्लेबाजी का ऐसा नजारा पेश किया कि पाकिस्तानी गेंदबाज पनाह मांगते दिखे. अपनी इस पारी में ईशान किशन ने शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ईशान ने 40 गेंद पर 77 रन की पारी खेली. इसमें 10 चौके और तीन छक्के शामिल रहे.

ईशान किशन का काउंटर-अटैक

ईशान किशन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर काउंटर अटैक की नीति अपनाई. पावरप्ले में जब भारत का स्कोर एक विकेट पर 52 रन था तब ईशान किशन 42 रन पर खेल रहे थे. भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों में पावरप्ले में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर था. इसके साथ ही उन्होंने गिल को पीछे छोड़ दिया. गिल ने एशिया कप 2025 में दुबई में पावरप्ले में 35 रन बनाए थे.

भारत-पाकिस्तान टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे तेज हाफ सेंचुरी

इसके साथ ही यह पाकिस्तान के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाई गई दूसरी सबसे तेज हाफ सेंचुरी है. ईशान ने 27 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है। शर्मा ने दुबई में एशिया कप के दौरान 24 गेंद पर हाफ-सेंचुरी बनाई थी. वहीं युवराज सिंह ने अहमदाबाद में 2012 में 29 गेंद पर हाफ सेंचुरी बनाई थी. वैसे भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे तेज हाफ सेंचुरी मोहम्मद हफीज ने लगाई थी. उन्होंने 2012 में अहमदाबाद में 23 गेंद पर अर्धशतक लगाया था.

23 बॉल- मोहम्मद हफीज अहमदाबाद 2012
24 बॉल- अभिषेक शर्मा दुबई 2025
27 बॉल- ईशान किशन कोलंबो RPS 2026 *
29 बॉल- युवराज सिंह अहमदाबाद 2012

भारत-पाकिस्तान टी20 मैचों में सबसे बड़ा निजी स्कोर

पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें किशन तीसरे नंबर पर हैं. पहले दो पायदानों पर विराट कोहली हैं. कोहली ने 2022 में मेलबर्न में नाबाद 82 रन बनाए थे. वहीं विराट ने प्रेमदासा मैदान पर 2012 में नाबाद 78 रन बनाए थे. ईशान ने 77 रन की पारी खेली.

भारत-पाक T20I में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

82* विराट कोहली मेलबर्न 2022
79* मोहम्मद रिज़वान दुबई 2021
78* विराट कोहली कोलंबो RPS 2012
77 ईशान किशन कोलंबो RPS 2026
75 गौतम गंभीर जोबर्ग 2007

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भारत ने इस मैच में नामीबिया के खिलाफ अपने मैच से दो बदलाव किए हैं. संजू सैमसन की जगह अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया गया है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.india.com/hindi-news/icc-mens-t20-world-cup-2026/

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.