ईशान किशन की आंधी में उड़ा त्रिपुरा- 10 चौके और 8 छक्के जड़ बनाए 113 रन, ठोका- टीम इंडिया में वापसी का दावा

ईशान किशन बीते 2 साल भारतीय टीम में नहीं खेल पाए हैं वह तब अनुशासन हीनता में फंसकर टीम से बाहर हुए थे. अब किशन एक बार फिर टीम में वापसी का दम लगा रहे हैं.

Published date india.com Published: November 30, 2025 8:54 PM IST
Ishan Kishan batting
ईशान किशन @X.com

भारतीय टीम से बाहर चल रहे ईशान किशन ने टीम इंडिया में अपनी वापसी का जोर लगाना शुरू कर दिया है. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में सीजन का पहला शतक जड़ दिया है. रविवार को उनकी इस धमाकेदार शतक में त्रिपुरा की टीम उड़कर रह गई. रविवार को खेले गए इस मैच झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप डी मैच में त्रिपुरा को यहां 8 विकेट से की जीत अपने नाम की.

किशन ने इस मैच में 50 गेंद में नाबाद 113 रन की पारी खेली.किशन ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 8 छक्के मारे, जिससे झारखंड ने त्रिपुरा के 7 विकेट पर 182 रन के जवाब में 15 गेंद शेष रहते दो विकेट पर 185 रन बनाकर जीत दर्ज की.

किशन ने अपनी इस पारी से नेशनल सिलेक्टर्स का ध्यान खींचने का प्रयास किया है, जो जल्द ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशलन सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करेंगे. किशन को विराट सिंह के रूप में उम्दा जोड़ीदार मिला जिन्होंने 40 गेंद में नाबाद 53 रन की पारी खेली. एक अन्य मैच में राजस्थान ने अंतिम लम्हों में धैर्य बरकरार रखते हुए कर्नाटक को बेहद रोमांचक मुकाबले में एक रन से हराया.

राजस्थान ने पहले बल्लेबाज करते हुए पांच विकेट पर 201 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद कर्नाटक की टीम आठ विकेट पर 200 रन ही बना सकी. लक्ष्य का पीछा करते हुए कर्नाटक ने शुरुआत में ही कप्तान मयंक अग्रवाल और केएल श्रीजीत के विकेट गंवा दिए जिससे टीम का स्कोर दो विकेट पर 19 रन पर हो गया.

देवदत्त पडिक्कल (32) के विकेट के साथ टीम ने 51 रन तक तीन विकेट गंवा दिए. करुण नायर (32 गेंद में 51 रन) और आर स्मरण (31 गेंद में नाबाद 48) ने 82 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला. दोनों ने 14.5 ओवर में टीम का स्कोर तीन विकेट पर 133 रन तक पहुंचाया लेकिन इसके बाद टीम ने करुण, अभिनव मनोहर, श्रेयस गोपाल और प्रवीण दुबे के विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए जिससे उसका स्कोर 17.3 ओवर में सात विकेट पर 155 रन हो गया.

स्मरण अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने में नाकाम रहे. विद्याधर पाटिल ने आठ गेंद में तीन छक्कों और दो चौकों से 27 रन बनाकर टीम की उम्मीद जगाई लेकिन कमलेश नागरकोटि (52 रन पर तीन विकेट) ने उन्हें पवेलियन भेज दिया. कर्नाटक को अंतिम ओवर में 15 रन की जरूरत थी लेकिन विजयकुमार वैशाख के छक्के और स्मरण के चौके के बावजूद टीम एक रन से हार गई.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

राजस्थान ने इससे पहले दीपक हुड्डा (43), कार्तिक शर्मा (46) और महिपाल लोमरोर (नाबाद 48) की पारियों की बदौलत 200 रन से अधिक का स्कोर खड़ा किया. कर्नाटक के लिए तेज गेंदबाज वैशाख और विद्याधर ने दो-दो विकेट चटकाए. राजस्थान की टीम अब ग्रुप डी में तीन मैच में 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. झारखंड के भी इतने ही अंक हैं लेकिन वह बेहतर नेट रन रेट के कारण शीर्ष पर है. कर्नाटक तीन मैच में सिर्फ चार अंक के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गया है.

तमिलनाडु ने एक अन्य मैच में उत्तराखंड को पांच विकेट से हराया. उत्तराखंड ने युवराज चौधरी (74) के अर्धशतक और कुणाल चंदेला की 47 रन की पारी से छह विकेट पर 164 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में तमिलनाडु ने रविचंद्रन राजकुमार की नाबाद 93 रन की पारी की बदौलत 17.1 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. उत्तराखंड की ओर से युवराज चौधरी ने 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.