भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे ईशान किशन ने हाल ही में एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर वापस लौटे है. ईशान ने अपने वापसी वाले मैच में बल्ले से शानदार पारी खेली है. इसके साथ ही उन्होंने भारत की टीम में वापसी के लिए अपना दावा भी ठोक दिया है.
ईशान किशन बुची बाबू टूर्नामेंट में झारखंड की कप्तानी कर रहे है. कप्तान के तौर पर किशन का शतक लगाना काफी खास है. इसके बाद इशान दिलीप ट्रॉफी में भी खेलते हुए नजर आने वाले है. जंहा अगर उनका बल्ला अच्छा खेल दिखाता है. तो उनकी भारतीय टीम में वापसी हो सकती है.
झारखंड और मध्य प्रदेश के बीच मैच खेला जा रहा था. जिसमें ईशान किशन 6 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे. किशन में शुरुआत में खुद को समय दिया और 61 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद किशन ने अलग ही रुप धारण कर लिया और अगले 50 रन मात्र 25 गेंदों में ही बन दिए.
किशन में अपनी पारी में कुल 10 छक्के लगाकर झारखंड को मजबूत स्थिति में ले आए. ईशान किशन के बल्ले से 114 रनों की पारी देखने को मिली थी. उनकी इस पारी ने जरुर ऋषभ पंत की मुश्किलों को बढ़ा दिया होगा. किशन अब भारतीय टीम में वापसी के लिए पंत को टक्कर दे रहे है.
Ishan Kishan hits back to back sixes to reach 86 ball century in Buchi Babu tournament. 🤯
– Welcome back, Kishan…!!! ⭐pic.twitter.com/a7Nw1hgs7H
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 16, 2024
ईशान किशन ने भारत के लिए आखिरी बार नंवबर 2023 में मैच खेला था. किशन साउथ अफ्रीका के दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे. उस सीरीज में किशन को ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला था.बीसीसीआई के कहने का बावजूद भी घरेलू किक्रेट नहीं खेलने की वजह से उनको सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया था.
इस टूर्नांमेंट के बाद ईशान किशन दिलीप ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे. किशन को दिलीप ट्रॉफी में डी टीम में शामिल किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.