ईशान किशन ने बताया- शुभमन गिल के साथ कैसे लगने लगा ब्रोमांस का तड़का

दोनों युवा क्रिकेटर कई बार एक-दूसरे के साथ अपनी ऑनफील्ड और ऑफ द फील्ड दोस्ती के कई किस्से बयां कर चुके हैं. इस बार बारी ईशान किशन की थी.

Published date india.com Published: December 26, 2023 3:58 PM IST
Shubman Gill Ishan Kishan
शुभमन गिल और ईशान किशन @Instagram

नई दिल्ली. भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अपने साथी खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubman Gill) के साथ अपनी गहरी होती जुगलबंदी की कहानी बयां की है. दोनों ही खिलाड़ी बीते करीब एक-दो साल से भारतीय टीम में नियमित खेल रहे हैं. दोनों खिलाड़ियों को अब खेल के तीनों फॉर्मेट में मौके मिल रहे हैं. लेकिन दोनों की दोस्ती की शुरुआत टीम इंडिया में एंट्री से पहले तभी हो गई थी, जब वह भारत A, भारत B और भारत C टीम का हिस्सा बनने लगे थे. इन टीमों के साथ जब भी वे विदेशी दौरा करते थे, तो अकसर एक-दूसरे की कंपनी पसंद किया करते हैं.

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले ईशान किशन ने टीवी चैनल पर गिल के साथ अपनी दोस्ती के कई किस्से साझा किए हैं. ईशान फेमस टीवी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर महिला भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ आए थे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह और गिल एक-दूसरे की कंपनी मैदान पर ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी खूब पसंद करते हैं और अकसर एक-दूसरे के साथ घूमने और खाने भी जाते हैं.

उन्होंने कहा, ‘मैं और गिल बहुत अच्छे दोस्त हैं, और हम एक-दूसरे का बहुत ख्याल रखते हैं. हम तब दोस्त बने, जब हमें भारत A, भारत B और भारत C टीमों में जगह मिलने लगी. इन टीमों में देश भर की घरेलू टीमों के हाई-परफॉर्मर खिलाड़ियों को जगह मिलती है. वह मेरी टीम में था लेकिन मुझे यह पता ही नहीं चला कि आखिर वह मेरे कमरे में कब सोने लगा.’

इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने बताया, ‘तो… हुआ क्या जब भी हम भारत के बाहर भारतीय टीम के साथ जाते हैं. हम एक साथ खाते हैं हर कहीं एक साथ ही जाते हैं. वहीं से हमारी दोस्ती गहराती गई. हमारे संबंध सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं हैं. ये मैदान के बाहर भी हैं.’ बता दें दोनों खिलाड़ी आईपीएल में भी अलग-अलग टीमों का हिस्सा हैं. शुभमन गिल पहली बार गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करेंगे, जबकि ईशान किशन मुंबई इंडियन्स के लिए आईपीएल में खेलते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.