कराची: इस्लामाबाद यूनाइटेड ने तीसरी बार पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का खिताब जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है. इसके साथ ही इस्लामाबाद की टीम पीएसएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है. सोमवार को कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में इस्लामाबाद ने इमाद वसीम के पांच विकेटों की बदौलत मुल्तान सुल्तांस को निर्धारित 9 विकेट पर 159 रन पर रोक दिया और फिर मार्टिन गुप्टिल के अर्धशतक के दम पर अंतिम गेंद पर दो विकेट शेष रहते खिताब जीत लिया.
इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम पीएसएल खिताब जीतने वाली पहली टीम है. इसके अलावा टीम 2016 और 2018 में भी पीएसएल खिताब जीत चुकी है. लेकिन अब छह साल के अंतराल के बाद टीम ने एक बार फिर से ट्रॉफी पर अपना नाम लिखवा लिया. इस्लामाबाद के अलावा लाहौर कलंडर्स दो बार पीएसएल का खिताब जीत चुकी है. वहीं, 2021 में पहली बार पीएसएल का खिताब जीतने के बाद से मुल्तान सुल्तांस को 2022, 2023 और अब 2024 में लगातार तीसरी बार फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा है.
इस्लामाबाद की इस खिताबी जीत में ऑलराउंडर इमाद वसीम का अहम योगदान रहा. 35 साल के ऑलराउंडर इमाद ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 23 रन देकर पांच विकेट चटकाए. उन्होंने बल्ले से भी नाबाद 19 रन की पारी खेलकर इस्लामाबाद यूनाइटेड की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई. लेकिन अपने इस प्रदर्शन के बाद वह ड्रेसिंग रूम में धूम्रपान करते हुए पकड़े गए. मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. इमाद ने इससे पहले, 2020 में कराची किंग्स के लिए बतौर कप्तान पीएसएल का खिताब जीता था.
फाइनल मुकाबले में इस्लामाबाद को पहले गेंदबाजी करने का न्यौता मिलने के बाद वसीम ने मुल्तान सुल्तांस की बल्लेबाजी लाइन-अप की धज्जियां उड़ा दी. उन्होंने दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज यासिर खान को आउट करके टीम को पहली सफलता दिलाई और फिर कप्तान शादाब खान के साथ मिलकर 12वें ओवर तक 85 रन पर मुल्तान सुल्तांस के चार विकेट गिरा दिए.
HBL PSL HAS PEAKED 🙌
Islamabad United become the first team to clinch 3️⃣ HBL PSL titles after a dramatic last-ball finish! ✨#HBLPSLFinal | #HBLPSL9 | #KhulKeKhel | #MSvIU pic.twitter.com/qMnmPhUM52
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) March 18, 2024
इमाद ने फिर खुशदिल और क्रिस जॉर्डन को लगातार गेंदों पर आउट किया, लेकिन वह हैट्रिक से चूक गए. उन्होंने 23 रन देकर 5 विकेट लिए और पीएसएल फाइनल में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए. उनकी इस गेंदबाजी के दम पर इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मुल्तान की टीम को नौ विकेट पर 159 रन पर रोक दिया.
मुल्ताम सुल्तांस के 160 रनों के लक्ष्य के जवाब में इस्लामाबाद यूनाइटेड लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई. लेकिन मार्टिन गुप्टिल की 32 गेंदों में 50 रनों की पारी ने इस्लामाबाद को मैच में बनाए रखा. न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज ने बाद में विकेटकीपर-बल्लेबाज आजम खान के साथ 47 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम में जान आ गई। इसके बाद नसीम शाह ने 9 गेंदों में 17 रन (दो चौके और एक छक्का) ने इस्लामाबाद को तीसरी बार पीसएल का चैंपियन बना दिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.