
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
कराची: ऑलराउंडर शादाब खान की कप्तानी वाली इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम ने तीसरी बार पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का खिताब जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया. कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस्लामाबाद ने इमाद वसीम (5 विकेट) के दम मुल्तान सुल्तांस को 20 ओवर में 159/9 पर रोक दिया और फिर मार्टिन गुप्टिल के अर्धशतक के दम पर अंतिम गेंद पर मैच जीत लिया. खिताबी जीत के बाद कप्तान शादाब खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिलिस्तीन का झंडा लिए मैदान के चारों ओर चक्कर लगाते हुए नजर आ रहे हैं.
वायरल वीडियो में इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान शादाब खान की टीम के बाकी खिलाड़ी भी उनके पीछे-पीछे चल रहे हैं. ये खिलाड़ी भी अपने हाथ में फिलिस्तीनी झंडे लिए हुए हैं और शादाब खान के साथ मैदान के चारों ओर घूम रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये खिलाड़ी गाजा को सपोर्ट करने के लिए फिलिस्तीनी झंडे लहरा रहे हैं.
मैच के बाद जब शादाब खान से फिलिस्तीनी झंडे लहराने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ” यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण था.”
Islamabad United’s PSL winning celebration with Palestine 🇵🇸 flags to show support to Gaza
– Lead by Shadab Khan and IMAD Wasim with the performance IU won 3rd Title🏆
pic.twitter.com/ItjPaVY74P— ICT Fan (@Delphy06) March 18, 2024
मैच की बात करें तो शादाब ने गेंदबाजी में कमाल करते हुए तीन विकेट लिए. उनके अलावा इमाद ने इतिहास रचते हुए चार ओवर में 23 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए. वह पीएसएल फाइनल में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. इमाद ने बल्लेबाजी में भी नाबाद 19 रन बनाए. हालांकि मैच के दौरान वह ड्रेसिंग रूम में धूम्रपान करते हुए भी पकड़े गए. इमाद को प्लेयर ऑफ द मैच के लिए चुना गया.
160 रनों के लक्ष्य की पीछा करने उतरी मुल्तान सुल्तांस की शुरुआत सही नहीं रही और टीम लगातार अंतराल पर विकेट खोती गई. लेकिन मार्टिन गुप्टिल एक छोर पर टिके हुए थे और उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेल डाली. उन्होंने 32 गेंदों में 50 रन बनाए. गुप्टिल ने अपनी पारी के दौरान आजम खान के साथ 47 रनों की साझेदारी की. आखिरी के ओवरों में नसीम शाह ने 9 गेंदों में 17 रन बनाकर इस्लामाबाद जीत दिला दी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.