EnglishHindi

WPL की पहली हैट्रिक दर्ज करने के बाद बोलीं इस्सी वोन्ग : सही लय हासिल कर अपना प्लान लागू करना चाहती थी

मुंबई इंडियंस की इस्सी वोंग ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में महिला प्रीमियर लीग 2023 की पहली हैट्रिक दर्ज की.

Published: March 25, 2023, 4:39 PM IST

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की इंग्लैंड की महिला तेज गेंदबाज इसी वोंग (Issy Wong) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) में पहली हैट्रिक लेकर अपना नाम टी20 क्रिकेट के इतिहास में लिखवा लिया है.

वोंग ने 190 के लक्ष्य का पीछा कर रही यूपी वारियर्स की पारी को हैट्रिक लेकर ध्वस्त कर दिया. उन्होंने किरण नवगिरे (43), सिमरन शेख (0) और सोफी एक्लस्टोन (0) को लगातार गेंदों में आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की. उन्होंने 15 रन पर चार विकेट लिए और यूपी की पारी 17.4 ओवर में 110 रन पर सिमट गयी.

वोंग ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को कुछ खास नहीं किया, केवल अच्छी लय पर गेंदबाजी करने की कोशिश की. वो इससे पहले भी कुछ बार हैट्रिक मौकों पर रही थी लेकिन चूक गयी थीं. मगर शुक्रवार को उन्होंने अपनी योजना को सही ढंग से निष्पादित किया.

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैंने पूरी कोशिश की कि इसे सही ढंग से निष्पादित कर सकूं. मैं पहले भी ऐसी स्थिति में रही थी लेकिन मैंने सब गड़बड़ कर दिया था. लेकिन इस बार मैंने शांत रहने की कोशिश की. मैंने इस बार यॉर्कर डाला और सफल रही.”

वोंग ने कहा कि वो गेंदबाजी करते समय अच्छी लय हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रही थी. अपनी हैट्रिक के लिए उन्होंने कहा कि ये उनके शीर्ष गेंदबाजी प्रदर्शन में सबसे ऊपर रहेगा.

उन्होंने कहा, “लाइट्स के नीचे, गेंद स्विंग हो रही थी. स्क्वायर से आपको पारी के आखिरी स्टेज पर भी स्विंग कराने की अनुमति देता है. हमें पता था कि अगर हम गेंद का ध्यान रखेंगे तो हम उसे स्विंग करा सकते हैं. मैं सिर्फ स्टंप्स हिट करने की कोशिश कर रही थी.”

वोंग केवल एलिमिनेटर जीतने के बाद रुकना नहीं चाहती बल्कि मुंबई इंडियंस को फाइनल जिताना चाहती हैं. उन्होंने कहा, “काम पूरा नहीं हुआ है. आप सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं लेते हैं, आप उनमें प्रतिस्पर्धी होने के लिए प्रवेश करते हैं और इसे जीतने की कोशिश करते हैं.”

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.