वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद लाबुशेन बोले- चमत्कार होते हैं उन पर भरोसा न करना मुश्किल

वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले मार्नस लाबुशेन कंगारू टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन बाद में एश्टन एगर के चोटिल होने के चलते उन्हें टीम में जगह मिली.

Published date india.com Published: November 20, 2023 2:44 PM IST
Marnus Labuschagne
मार्नस लाबुशेन @ICCTwitter

अहमदाबाद. ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड छठा वर्ल्ड कप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuchagne) ने कहा कि शुरू में टीम में जगह नहीं मिलने के बाद भी उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी थी क्योंकि वह हमेशा चमत्कार पर विश्वास करते हैं. इस 29 वर्षीय खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप की शुरुआती 18 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी गई थी. एश्टन एगर के चोटिल होने के कारण उन्हें आखिरी समय में टीम में शामिल किया गया.

भारत के खिलाफ रविवार को फाइनल में नाबाद 58 रन बनाने वाले लाबुशेन ने कहा, ‘मेरे लिए चमत्कारों पर विश्वास नहीं करना कठिन है और कोई ऐसी शक्ति है, जो आपके लिए रास्ते बनाती है.’

लाबुशेन में वर्ल्ड कप में 10 पारियों में 40.22 की औसत से 362 रन बनाए जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं. फाइनल में उन्होंने एक छोर संभाले रखा तथा ट्रेविस हेड के साथ 192 रन की साझेदारी करके अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई. लाबुशेन ने हालांकि स्वीकार किया कि उन्हें फाइनल के लिए अंतिम एकादश में अपनी जगह को लेकर पूरा यकीन नहीं था.

उन्होंने कहा, ‘कल रात 10 बजे तक टीम की घोषणा नहीं हुई थी. मुझे नहीं पता था कि मैं खेल रहा हूं या नहीं. मैं अपने बिस्तर पर बैठकर सोच रहा था कि अगर मैं नहीं खेलूंगा तो किस तरह से मैं अपना योगदान दे सकता हूं. संभवत: क्षेत्ररक्षण में मैं अपना योगदान दे सकता हूं.’

लाबुशेन ने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा, ‘इसके बाद सवा 10 बजे टीम की घोषणा कर दी गई और केवल इतना कहा गया कि सेमीफाइनल में खेलने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इससे मुझे थोड़ी राहत मिली.’

स्टीव स्मिथ के चोटिल होने होने के कारण लाबुशेन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप से पहले खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए आखिरी क्षणों में टीम में शामिल किया गया लेकिन उन्हें पहले मैच के लिए अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने कहा, ‘मुझे पांच बार अनौपचारिक तौर पर बाहर किया गया लेकिन मैं हर मैच में खेला. मैं साउथ अफ्रीका जाने वाली टीम में शामिल नहीं था लेकिन मुझे मौका मिला और मैंने कुछ रन बनाकर अपना दावा पेश किया. इसके बाद मैं लगातार 19 मैच खेल चुका हूं.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.