नई दिल्ली. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने आखिरकार टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास का फैसला ले लिया है. एंडरसन ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैन्स को बताया कि जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज का लॉर्ड्स टेस्ट उनके करियर का अंतिम टेस्ट होगा. बता दें इंग्लैंड में गर्मियों के सीजन में क्रिकेट की यह शुरुआत होगी और एंडरसन 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले ही मैच के बाद अपने इस चहेते खेल को अलविदा कह देंगे.
41 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने आज इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘सभी को हाय. बस यही कहना चाहता हूं कि लॉर्ड्स पर खेले जाने वाला गर्मियों का पहला टेस्ट मेरे करियर का आखिरी टेस्ट होगा.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अतुलनीय 20 साल हो चुके हैं, वह खेल खेला, जो मुझे तब से प्यारा है, जब मैं एक बच्चा था. इंग्लैंड के लिए बाहर आने को मैं हमेशा बहुत याद करूंगा. लेकिन मैं जानता हूं कि यह कदम हटाने का सही समय है और दूसरों को अपने सपने सच करने देने का मौका है, क्योंक इससे महान कोई अहसास नहीं है.’
बता दें एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं. वह इस सूची में ओवरऑल नंबर 3 पर हैं. उन्होंने अब तक खेले 187 टेस्ट मैच में 700 विकेट अपने नाम किए हैं. वह नंबर 2 पर मौजूद शेन वॉर्न (Shane Warne) से 708 विकेट 8 विकेट दूर हैं, जबकि नंबर 1 पर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं, जिनके नाम 800 विकेट हैं.
एंडरसन सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं. वह नंबर 1 पर मौजूद सचिन तेंदुलकर (200 टेस्ट) से फिलहाल 13 टेस्ट पीछे हैं और उनके रिटायरमेंट के बाद सचिन का यह रिकॉर्ड अगरे कई दशकों के लिए सुरक्षित हो जाएगा.
उन्होंने इस पोस्ट में आगे लिखा, ‘डेनिएला, लोला, रूबी और मेरे माता-पिता के प्यार और समर्थन के बिना मैं यह नहीं कर पाता. उन्हें बहुत बहुत धन्यवाद. साथ ही उन खिलाड़ियों और कोचों को भी धन्यवाद, जिन्होंने इसे दुनिया का सर्वश्रेष्ठ काम बनाया.’
उन्होंने कहा, ‘मैं आगे आने वाली नई चुनौतियों के लिए उत्साहित हूं, साथ ही अपने दिनों को और भी अधिक गोल्फ से भरने के लिए उत्साहित हूं. उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने वर्षों से मेरा समर्थन किया है, यह हमेशा बहुत मायने रखता है, भले ही अक्सर मेरे चेहरे पर यह दिखाई न दे.
‘टेस्ट में मिलते हैं. शुभकामनाएं, जिमी एक्स.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.