जेम्स एंडरसन के 700 टेस्ट विकेटों की बराबरी नहीं कर पाएगा कोई और तेज गेंदबाज: स्टुअर्ट ब्रॉड

धर्मशाला टेस्ट में 700 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले जेम्स एंडरसन के पूर्व साथी खिलाड़ी स्टुअर्ट ब्रॉड का कहना है कि ये दिग्गज खिलाड़ी चाहे तो 65 साल तक क्रिकेट खेल सकता है.

Published: March 10, 2024, 3:42 PM IST

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 700 टेस्ट विकेट की उपलब्धि हासिल करने के लिए अपने पुराने साथी जेम्स एंडरसन की सराहना की. ब्रॉड का मानना है कि कोई भी तेज गेंदबाज टेस्ट में विकेटों के मामले में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज की बराबरी नहीं कर सकता.

धर्मशाला में भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन एंडरसन ने कुलदीप यादव को आउट करके 700 टेस्ट विकेट की उपलब्धि हासिल की और ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए. वह अब टेस्ट में विकेट लेने वालों की सर्वकालिक सूची में मुथैया मुरलीधरन और शेन वार्न के बाद तीसरे स्थान पर हैं.

Also read: क्या IPL 2024 में पहली ट्रॉफी जीत पाएगी RCB? पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने दिया ये जवाब

ब्रॉड ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि इसका कोई मतलब नहीं है, लेकिन फिर भी हम हमेशा ऐसा करते हैं. यह एक बड़ी उपलब्धि है और मुझे नहीं लगता कि कोई और तेज गेंदबाज इस रिकॉर्ड की बराबरी कर सकता है. जब लोग जिमी के बारे में बात करते हैं, तो वे आगे बढ़ने के लिए समर्पण और मानसिकता की बात करते हैं.”

उन्होंने कहा, “जाहिर है, बिना इस सोच के आप 41 साल की उम्र में इस तरह का प्रदर्शन नहीं कर सकते, लेकिन अब समय आ गया है कि हमें उनके कौशल पर आश्चर्यचकित होना चाहिए, क्योंकि विभिन्न परिस्थितियों में इतने सारे विकेट लेने और सर्वश्रेष्ठ को चुनौती देने के लिए यही जरूरी है. उन्होंने शीर्ष स्तर पर प्रदर्शन करने के तरीके ढूंढ लिए हैं और अभी भी बेहतर होने की कोशिश कर रहे हैं.”

65 साल की उम्र में रिटायर होंगे एंडरसन

ब्रॉड, जिन्होंने पिछले साल जुलाई में खेल से संन्यास लेने से पहले 604 टेस्ट विकेट लिए. टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले गेंदबाज के रूप में एंडरसन के भविष्य के सवाल पर ब्रॉड ने कह कि उन्हें नहीं पता कि यह तेज गेंदबाज कब संन्यास लेगा.

उन्होंने कहा, “वह टेस्ट गेंदबाज के रूप में कब तक खेलेंगे? यह एक ऐसा सवाल है जो लोग स्वाभाविक रूप से पूछेंगे लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे इसका कोई अंदाज़ा नहीं है. जिमी एडिक्ट है, और मैं इसे सबसे अच्छे तरीके से कहना चाहता हूं. वह क्रिकेट में बहुत निवेशित है. ऐसा खिलाड़ी जो करियर ख़त्म होने पर बहुत भावुक महसूस करेगा. यह वह सब कुछ है जो वह जानता है. और मुझे लगता है कि जब वह अपना समय चुनेगा, तब भी उसके लिए दूर जाना बहुत मुश्किल होगा.”

Also read: इंग्लैड को नहीं रास आ रहा है बैजबॉल; पूर्व कप्तान ने दी निजी प्रदर्शन पर ध्यान देने की सलाह

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “यह उनमें इतना समाया हुआ है कि वह कभी-कभी यह आभास देते हैं कि वह ब्रिटेन की पारंपरिक रिटायरमेंट उम्र- 65 साल में संन्यास लेना चाहते हैं. वह जो सोच रहे होंगे वह एक नया लक्ष्य है. क्या उसका लक्ष्य 800 तक पहुंचना और मुरली की बराबरी करना है? क्या वह वॉर्न के 708 को पार करना चाह रहा है? उसे पता चल जाएगा कि जाने का सही समय कब है और केवल वही ये कॉल ले सकता है.”

ब्रॉड ने आगे कहा, “क्या यह संभव है कि वह अगली एशेज में खेलेगा? हाँ. ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स चाहते हैं कि वह अगले 18- 24 महीनों तक बने रहें, लेकिन तब वह 43 साल के हो जाएंगे और मुझे नहीं लगता कि वह इतना आगे के बारे में सोचेंगे.”

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.