Duleep Trophy 2025: जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी की हैट्रिक और पंजे के दम पर पूर्वी क्षेत्र पर कसा शिकंजा

मैच के दूसरे दिन उत्तर क्षेत्र ने अपनी पहली पारी 405 रनों पर खत्म की. इसके बाद उसने पूर्वी क्षेत्र को आकिब नबी के पंजे के दम पर 230 रनों पर समेट दिया. पहली पारी के आधार पर उसे 175 रनों की विशाल बढ़त मिली है.

Published date india.com Published: August 29, 2025 10:04 PM IST
Aukib Nabi
आकिब नबी, तेज गेंदबाज @Instagram

दलीप ट्रॉफी के पहले क्वॉर्टर फाइनल में नॉर्थ जोन ने जम्मू-कश्मीर के मीडियम पेसर आकिब नबी की हैट्रिक और 5 विकेट हॉल के दम पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. मैच के दूसरे दिन स्टंप्स की घोषणा तक उसने ईस्ट जोन की पारी को सिर्फ 230 रनों पर समेट दिया.

इससे पहले उसने आज मैच के दूसरे दिन 6 विकेट पर 308 रन के स्कोर से खेलना शुरू किया. विकेटकीपर बल्लेबाज कन्हैया वधावन (76 रन) ने तेज अर्धशतक जड़ा, जिससे टीम 405 रन पर आउट हुई. इसके बाद ईस्ट जोन की टीम पहली पारी में थोड़ा-बहुत दमखम दिखाने के बाद धराशाई हो गई. नॉर्थ जोन को पहली पारी के आधार पर 175 रनों की बढ़त हासिल हुई है.

एशिया कप के लिए जाने वाले अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने दिन के तीनों सत्रों में जबरदस्त गेंदबाजी की. अर्शदीप अक्टूबर 2024 के बाद प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे हैं. वह जुलाई में इंग्लैंड ‘इंट्रा-स्क्वाड मैच’ के दौरान लगी अंगूठे की चोट से भी वापसी कर रहे थे. हालांकि बादल छाए रहने से उन्हें पिच से काफी मदद मिली. लेकिन अर्शदीप ने गेंद को अच्छी तरह से मूव किया. दूसरी ओर राणा ने भी अच्छी गेंदबाजी की जिससे उन्हें उत्कर्ष सिंह (38) और श्रीदम पॉल (07) के विकेट मिले.

पूर्वी क्षेत्र के खिलाड़ियों ने थोड़ा और संयम दिखाया होता तो वे बेहतर स्थिति में होते. विराट सिंह ने 102 गेंद में 69 रन की शानदार पारी खेली लेकिन जरा सी गलती से अपना विकेट गंवा बैठे और नबी की गेंद पर बोल्ड हो गए. जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज ने पिछले रणजी सत्र में 44 विकेट लिए थे. उन्होंने अगली दो गेंदों पर मनीषी और मुख्तार हुसैन को आउट करके 53वें ओवर में हैट्रिक पूरी की. मनीषी अंदर आती गेंद को उठाकर सीधा कैच आउट हो गए, जबकि हुसैन बोल्ड हुए.

नबी ने जल्द ही मोहम्मद शमी को आउट करके अपने पांच विकेट पूरे किए. इस दौरान पूर्वी क्षेत्र ने 8 रन पर पांच विकेट गंवा दिए और टीम पांच विकेट पर 222 रन से 230 पर ऑल आउट हो गई. इससे पहले सुबह के सत्र में पूर्वी क्षेत्र के बाएं हाथ के स्पिनर मनीषी ने छह विकेट लेकर उत्तर की पहली पारी को जल्द ही समाप्त कर दिया.

हालांकि उत्तर की टीम 400 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही क्योंकि वधावन और नबी (44) ने 8वें विकेट के लिए 66 रन की भागीदारी निभाई. यह साझेदारी तब टूटी जब मनीषी ने नबी को आउट कर दिया. दिलचस्प है कि जमशेदपुर के इस युवा गेंदबाज ने सभी छह विकेट पगबाधा आउट करके लिए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

(इनपुट: एजेसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.