पिछले कुछ समय से जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की चोट कुछ ज्यादा ही परेशान कर रही है. वह साल 2022 में इंग्लैंड दौरे के बाद से अपनी पीठ की चोट से परेशान हैं और इसके चलते उन्हें एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट भी छोड़ने पड़े हैं. ऐसे में कई जानकार उनके बॉलिंग एक्शन को बदलने की बात कर रहे हैं.
लेकिन भारतीय टीम के पूर्व बॉलिंग कोच भरत अरुण (Bharat Arun) ने साफ कहा कि इस गेंदबाज को एक्शन बदलने की कोई जरूरत नहीं है. उनका कहना है कि चोटें खेल का हिस्सा हैं और प्रमुख तेज गेंदबाज निश्चित रूप से टीम में वापसी करेंगे.
नए साल की शुरुआत में बुमराह ने इस चोट से रिकवरी के बाद, बेंगलुरु में एनसीए में एक मैच सिमुलेशन टेस्ट पास कर लिया था और इसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें श्रीलंका सीरीज के लिए वनडे टीम में चुन लिया था. हालांकि, अधिक कार्यभार के निर्माण के दौरान उन्होंने असुविधा का अनुभव किया और श्रीलंका के खिलाफ भारत की वनडे टीम से बाहर हो गए, साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट से भी बाहर हैं.
विशेष रूप से, मेडिकल एक्सपर्ट्स और यहां तक कि पूर्व में शोएब अख्तर और माइकल होल्डिंग जैसे क्रिकेटरों ने चोट मुक्त रहने और अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को लम्बा करने के लिए बुमराह को गेंदबाजी एक्शन में बदलाव की सलाह दी थी. हालांकि, भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच को ऐसा नहीं लगता.
भरत अरुण आईएलटी20 में अबु धाबी नाइट राइडर्स के कोचिंग सेटअप का हिस्सा हैं. उन्होंने एक साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, ‘बुमराह नंबर एक गेंदबाज हैं और अपने एक्शन से बहुत सफल रहे हैं, तो उन्हें कभी इसे क्यों बदलना चाहिए? मुझे एक तेज गेंदबाज के बारे में बताएं जो चोटिल नहीं हुआ है, चोटें खेल का हिस्सा हैं.’
उन्होंने कहा, ‘बुमराह ने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कुछ किया है और चोटिल होना भी उनके करियर का हिस्सा है और मुझे यकीन है कि वह इससे बाहर निकल आएंगे.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.