भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 61रनों से करारी मात दी. भारत ने पहले बैटिंग का न्योता मिलने पर 175 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रन पर ऑल आउट हो गई. टीम इंडिया के इस स्कोर में ईशान किशन के 77 रन का बड़ा योगदान रहा. भारतीय टीम के गेंदबाजी में कमाल की शुरुआत की. हार्दिक पंड्या ने पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान को आउट किया. और अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने लगातार दो विकेट लेकर पाकिस्तानी पारी को पटरी से उतार दिया.
जसप्रीत बुमराह पाकिस्तानी पारी का दूसरा ओवर फेंकने आए. उनकी पहली गेंद पर छक्का लगा. सैम अयूब हालांकि शॉट लगाने की पोजिशन में नहीं थे लेकिन गेंद ने बल्ले का किनारा और थर्डमैन के ऊपर से बाउंड्री लाइन के पार गई. हालांकि इससे अगली गेंद पर बुमराह ने अयूब को चलता किया.
बुमराह की तेज रफ्तार यॉर्कर अयूब के पैड से लगी. बुमराह के चेहरे पर मुस्कान थी. अयूब ने रीव्यू लेने का फैसला किया. गेंद बल्ले से करीब थी और पाकिस्तानी फैंस यह उम्मीद कर रहे थे कि गेंद शायद बल्ले से लगी है. लेकिन पहले पैड से लगी थी. रिव्यू में साफ हुआ कि गेंद मिडल-स्टंप से लग रही थी.
ओवर की आखिरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान को एक और झटका दिया. पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने एक गेंद पहले चौका लगाया था लेकिन वह भी कंट्रोल में नहीं दिखे. अगली ही गेंद पर बुमराह ने आगा को चलता किया. सलमान अली आगा ने बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद ने बल्ले का किनारा लिया. वह गेंद को स्लॉग करने गए और गेंद वहा में ऊंची गई. और हार्दिक पंड्या ने आसान सा कैच किया.
इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं. पाकिस्तान की टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड हार्दिक पंड्या के नाम है. पंड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 मैचों में 17 विकेट लिए हैं. वहीं बुमराह ने 8 मैचों में 11 विकेट लिए हैं. वहीं पेसर भुवनेश्वर कुमार ने 7 मैचों में 11 विकेट लिए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.