मेलबर्न. भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने ऑस्ट्रेलिया में अपने कहर से कंगारू टीम के खेमे में खलबली मचा दी. उन्होंने इस सीरीज में कुल 32 विकेट अपने नाम किए और भारत भले सीरीज में 1-3 से हार गया लेकिन बुमराह के प्रदर्शन के आसपास भी कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं था. उन्हें इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने उन्हें ऑल फॉर्मेट का महानतम तेज गेंदबाज करार दिया है.
बुमराह ने 5 टेस्ट की सीरीज में कुल 32 विकेट झटके, जो किसी विदेशी तेज गेंदबाज का ऑस्ट्रेलिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. क्लार्क ने ‘ईएसपीएन’ से कहा, ‘सीरीज खत्म होने के बाद जब मैंने बुमराह के प्रदर्शन के बारे में सोचा तो मुझे लगता है कि वह तीनों प्रारूपों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज है.’
उन्होंने कहा, ‘मैं कई महान तेज गेंदबाजों को जानता हूं जिनमें कर्टली एम्ब्रोस, ग्लेन मैकग्रा शामिल हैं जिन्हें टी20 क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला. इसलिए मैं उनके बारे में बात नहीं कर रहा. लेकिन जो तेज गेंदबाज इन सभी प्रारूपों में खेला हो, अगर यह देखा जाए तो वह सर्वश्रेष्ठ होगा.’
क्लार्क ने कहा, ‘वह किसी भी परिस्थिति में वास्तव में इतना शानदार है इसलिए यही चीज उसे महान बनाती है. कोई भी परिस्थिति हो, कोई भी प्रारूप हो, यह खिलाड़ी शानदार है.’
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान का मानना था कि अगर बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी की होती तथा कुछ और रन बनाए होते तो भारत सीरीज के निर्णायक सिडनी टेस्ट को जीत सकता था, बुमराह को एससीजी टेस्ट के दूसरे दिन चोट लग गई थी और उन्हें तुरंत स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया था.
बुमराह ने अगली सुबह गेंदबाजी नहीं क्योंकि उनकी पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव था लेकिन वह बल्लेबाजी करने आए. इसके बाद मेजबान टीम ने छह विकेट रहते 162 रन के लक्ष्य का पीछा कर सीरीज 3-1 से जीत ली.
Add India.com as a Preferred Source
क्लार्क ने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत शायद (सिडनी में) 20 रन से पीछे रह गया. मुझे लगता है कि बुमराह की टीम के पास अगर 180 की बढ़त होती और वह गेंदबाजी करता तो भारत जीत सकता था. मुझे लगता है कि बुमराह इतना अच्छा गेंदबाज है. वह उनकी टीम में अन्य गेंदबाजों से काफी बेहतर हैं.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.