Jasprit Bumrah Makes First Appearance Post His Back Surgery During Wpl Final 2023
WPL Final 2023 के दौरान पहली बार दिखी जसप्रीत बुमराह की झलक, हाल में हुई थी सर्जरी
Jasprit Bumrah makes first appearance: मुंबई इंडियंस द्वारा रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बुमराह को ब्रेबोर्न स्टेडियम में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है.
Jasprit Bumrah plays for Mumbai Indians in IPL. (Image: )
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते काफी समय से क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं और हाल में उनकी पीठ की सर्जरी हुई थी. सर्जरी के बाद बुमराह पहली बार महिला प्रीमियर लीग (WPL final) के फाइनल के दौरान ब्रेबोर्न स्टेडियम में अपनी सर्जरी के बाद पहली बार दिखाई दिए.
इस महीने की शुरूआत में न्यूजीलैंड में उनकी पीठ की सर्जरी हुई थी. बुमराह पिछले साल सितंबर से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हैं, जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से नाम वापस ले लिया था और बाद में ऑस्ट्रेलिया में पुरुष टी20 विश्व कप से चूक गए थे. वह पिछले साल यूएई में हुए एशिया कप में भी नहीं खेल पाए थे.
उन्होंने इस साल जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वापसी का प्रयास किया था. लेकिन गुवाहाटी में वनडे सीरीज के पहले मैच से ठीक पहले अपना नाम वापस ले लिया. इसके अलावा, बुमराह आगामी आईपीएल सीजन और जून में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से भी बाहर हैं.
मुंबई इंडियंस द्वारा रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बुमराह को ब्रेबोर्न स्टेडियम में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है. बुमराह की गैरमौजूदगी में आर्चर, जो चोट के कारण पिछले सीजन में चूक गए थे, मुंबई इंडियंस के आक्रमण की अगुवाई करेंगे.
मुंबई की फ्रेंचाइजी ने आर्चर को पिछले साल आईपीएल की मेगा नीलामी में 8 करोड़ रुपये में खरीदा था. मुंबई इंडियंस अपने आईपीएल 2023 अभियान की शुरुआत 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में करेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.