Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को मिली गुड न्यूज! जसप्रीत बुमराह टीम के लिए बॉलिंग एक्शन में लौटे

Jasprit Bumrah Resumes Bowling: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बीच टीम के यॉर्कर किंग के कहे जाने वाले बुमराह अपनी चोट से तेजी से रिकवर हो रहे हैं.

Published date india.com Published: February 27, 2025 10:44 PM IST
Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को मिली गुड न्यूज! जसप्रीत बुमराह टीम के लिए बॉलिंग एक्शन में लौटे
Jasprit Bumrah Bowling

नई दिल्ली: भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह करीब एक महीने से अधिक समय के बाद पहली नेट्स पर गेंदबाजी करने के लिए उतरे. बुमराह सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट के दौरान पीठ की चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए थे और वह तब से टीम से बाहर चल रहे हैं. \

चोटिल होने के कारण बुमराह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने गए. बुमराह की गैमौजूदगी के बावजूद भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने पहले दोनों मैचों में बांग्लादेश और पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है.

AFG vs AUS, Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान इतिहास रचने के करीब, ऑस्ट्रेलिया से पुराना बदला लेने को बेताब

चैंपियंस ट्ऱॉफी 2025 के सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को गुड न्यूज मिली है. स्टार पेसर बुमराह बॉलिंग एक्शन में लौट आए हैं. बुमराह ने नेट्स पर गेंदबाजी का अभ्यास करना शुरू कर दिया है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बीच टीम के यॉर्कर किंग के कहे जाने वाले बुमराह अपनी चोट से तेजी से रिकवर हो रहे हैं. बुमराह की फिर से गेंदबाजी की शुरुआत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बुमराह वीडियो में स्टंप उड़ाते नजर आ रहे हैं.

बुमराह की गेंदबाजी शुरू करने का वीडियो फैंस को काफी सुकून दे रहा है. खासतौर पर इस समय आईपीएल 2025 की चैंपियन फ्रेंजाइजी मुंबई इंडियंस का खेमा सबसे ज्यादा खुश है. इसका कारण आगामी आईपीएल 2025 है. दरअसल, आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होना है. बुमराह मुंबई इंडियंस का सबसे अहम हिस्सा हैं ऐसे में उनका लीग से पहले फिट होना मुंबई के लिए काफी जरूरी है.

View this post on Instagram

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद अब सीधे भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल 2025 में एक्शन में नजर आएंगे. ऐसे में फैंस बुमराह को अब आईपीएल में ही गेंद से कहर बरपाते हुए देख पाएंगे. बुमराह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा हैं.

मिलिए भारत की खूबसूरत क्रिकेट प्रेजेंटर से, कनाडा-पाकिस्तान से खास संबंध- Photos

31 साल के बुमराह हाल ही में दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए महामुकाबले में दिखे थे. वह इस मैच में बतौर खिलाड़ी नहीं बल्कि एक दर्शक के रूप में पहुंचे थे. बुमराह को स्टेडियम में देख फैंस काफी खुश नजर आए थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.