By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Jasprit Bumrah The Reason Of England Loss Against India Feels Nasser Hussain
IND vs ENG- सपाट पिच पर इंग्लैंड की हार की वजह सिर्फ जसप्रीत बुमराह: नासिर हुसैन
इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान ने कहा कि पहली पारी में पिच सपाट थी, जहां बल्लेबाजों को रन बनाने थे लेकिन इंग्लिश टीम के पास जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी का जवाब नहीं था.
नई दिल्ली. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन (Nasser Hussain) ने विशाखापट्टनम टेस्ट में भारत के खिलाफ इंग्लैंड की हार का कारण ढूंढ लिया है. उन्होंने कहा कि इंग्लिश टीम को यहां सबसे ज्यादा तकलीफ एक ही शख्स ने पहुंचाई और वह भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) थे, जिनकी घातक बॉलिंग का मेहमान टीम के पास कोई जवाब नहीं था. इस तेज गेंदबाज के जादुई स्पैल ने मैच में बड़ा अंतर पैदा किया.
5 टेस्ट की सीरीज के दूसरे मैच में जसप्रीत बुमराह ने कुल 9 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने मैच की पहली पारी में ही 45 रन देकर 6 विकेट लिए थे, जिसके चलते इंग्लैंड पहली पारी में सिर्फ 253 रनों पर ऑलआउट हो गया. इस मैच में शानदार बॉलिंग के लिए बुमराह को प्लयेर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला. भारत ने यह टेस्ट में 106 रनों से अपने नाम सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली.
बुमराह ने पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ रिवर्स स्विंग का फायदा उठाने का शानदार नजारा पेश किया था. नासिर हुसैन भी इससे प्रभावित दिखाई दिए. मैच की दोनों पारियों की बात करें तो इस स्टार तेज गेंदबाज ने सिर्फ 91 रन खर्च कर ये 9 विकेट अपने नाम किए. इस टेस्ट मैच में भारत की जीत में बेहतरीन बॉलिंग के अलावा युवा ओपनर यशस्वी जयसवाल (209 रन) का पहली पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में शुभमन गिल (104) की पारी मुख्य आकर्षण थे.
हुसैन ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ के अपने कॉलम में लिखा, ‘मुझे लगता है कि दोनों टीमों के बीच में बुमराह की जादुई गेंदबाजी ने बड़ा अंतर पैदा किया. उन्हें आज (सोमवार) तीन विकेट मिले, लेकिन पहली पारी में उन्होंने हैरतअंगेज स्पैस डालकर 45 रन पर छह विकेट लिए थे. इससे इंग्लैंड की टीम सपाट पिच पर 253 रन पर आउट हो गई.’
हुसैन का मानना है कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों के पास बुमराह की इस गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं था. उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी आप अपनी टीम के प्रति आलोचनात्मक हो सकते हैं. अपने प्रदर्शन को देखकर कह सकते हैं, ‘हम इससे बेहतर क्या कर सकते थे?’ लेकिन कभी-कभी आपको प्रतिद्वंद्वी टीम का सम्मान करना पड़ता है और कहना पड़ता है कि उनकी प्रतिभा ने उन्हें प्रभावित किया है.’
हुसैन ने कहा, ‘बिल्कुल वैसा ही हुआ. इंग्लैंड की पहली पारी में बुमराह का वह स्पैल शानदार था. रिवर्स स्विंग, अपने थोड़े अपरंपरागत एक्शन के साथ और जिस तरह से वह ऑफ साइड की ओर झुकते हैं उससे अच्छा कोण बनता है.’
इंग्लैंड की पहली पारी में शानदार लय में में चल रहे ओली पोप को यॉर्कर से चकमा देने से पहले पहले बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में 8वीं बार जो रूट को आउट किया था.
हुसैन ने कहा, ‘वह इस समय जो रूट पर हावी है. उन्होंने उसे टेस्ट क्रिकेट में उसे 8 बार आउट किया है. उन्होंने ओली पोप को अंदर आती शानदार यॉर्कर पर बोल्ड किया. उन्होंने बेन स्टोक्स को भी राउंड द विकेट से गेंदबाजी कर बोल्ड किया और इंग्लैंड के कप्तान ने अविश्वास में अपना बल्ला गिरा दिया.’
Also Read:
-
T20 World Cup 2026: जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा रविचंद्नन अश्विन का बड़ा रिकॉर्ड, अर्शदीप भी पहुंचे बराबर
-
IND vs SA: साउथ अफ्रीका का कौन सा खिलाड़ी बन सकता है भारत के लिए खतरा, पूर्व तेज गेंदबाज ने बताया
-
T20 World Cup में 3 डक बनाने वाले अभिषेक शर्मा को नासिर हुसैन की सलाह, बताया- फॉर्म में लौटने का आसान तरीका
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें