पहली बार ICC टेस्ट रैंकिंग के टॉप पर पहुंचे जसप्रीत बुमराह, भारतीय टीम के लिए ऐतिहासिक दिन

Bumrah tops Men's Test Bowling Rankings: 30 साल के जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को अपने करियर में पहली बार पुरुष गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया. भारत के लिए 34 टेस्ट मैचों में कुल 10 बार पांच विकेट लेने के बावजूद बुमराह रैंकिंग में पहले कभी भी तीसरे से ऊपर नहीं आए थे.

Published date india.com Published: February 7, 2024 3:20 PM IST
India's Jasprit Bumrah and teammates during Day 4 of 2nd Test match
विशाखापत्तनम, 05 फरवरी (एएनआई): डॉ. वाई.एस. में दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन के दौरान भारत के जसप्रीत बुमराह और टीम के साथी. सोमवार को विशाखापत्तनम में राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम. (एएनआई फोटो)

बुधवार, सात फरवरी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक ऐतिहासिक दिन बना जब स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने पहली बार आईसीसी पुरुष टेस्ट गेंदबाज रैंकिंग में नंबर 1 का स्पॉट हासिल किया. ताजा टेस्ट रैंकिंग में बुमराह ने तीन पायदान चढ़कर साथी गेंदबाजी रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) से पहला स्पॉट छीना.

गौरतलब है कि यह पहली बार हुआ है जब बुमराह ने शीर्ष रैंकिंग हासिल की है. 30 साल का ये दिग्गज गेंदबाज भारत के लिए 34 टेस्ट मैचों में कुल 10 बार पांच विकेट हॉल लेने के बावजूद कभी भी तीसरे स्पॉट से ऊपर नहीं आ सका था.

Also read: पूर्व दिग्गज इयान चैपल ने स्पिरिट ऑफ क्रिकेट को “सबसे बड़ी बकवास” बताया, कहा- मैं उस पर ध्यान नहीं देता

इंग्लैंड के खिलाफ विशाखातपत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में बु्मराह ने भारत को 106 रन की जीत दिलाने में अहम भूमिक निभाई. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजो में से एक माने जाने वाले बुमराह ने वाइजैग टेस्ट में 9/91 के आंकड़े दर्ज कर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी अपने नाम किया.

गेंदबाजों की रैंकिंग में में शीर्ष पर पहुंचने वाले बुमराह भारत के कुल चौथे और पहले तेज गेंदबाज हैं. इससे पहले अश्विन, रवींद्र जड़ेजा और पूर्व दिग्गज बिशन बेदी ऐसा करने में कामयाब हुए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पिछले साल मार्च से टेस्ट में पहली रैंकिग पर काबिज भारतीय टीम के सीनियर स्पिनर अश्विन वाइजैग टेस्ट में तीन विकेट लेने के बाद दो स्थान गिरकर तीसरे नंबर पर आ गए हैं. इस बीच दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने न्यूज़ीलैंड में हो रही टेस्ट सरजी से बाहर होने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है.

गेंदबाजी रैंकिंग में बुमराह के साथ इंग्लैंड के खिलाफ विजाग टेस्ट की पहली पारी के दौरान शानदार दोहरे शतक बनाने वाले युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी फायदा मिला. जायसवाल अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 209 रन की पारी खेलकर ताजा रैंकिंग में 37 पायदान चढ़कर 29वें स्थान पर पहुंच गए. जबकि हाल ही में 30 टेस्ट शतक पूरे करने वाले न्यूजीलैंड के अनुभवी केन विलियमसन अभी भी शीर्ष पर चल रहे हैं.

Also read: Rishabh Pant को पूरा भरोसा- इस सीजन खेलेंगे पूरा IPL: रिकी पॉन्टिंग

श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में आठ विकेट लेने के बाद तीन पायदान की छलांग लगाकर छठें स्थान पर पहुंच गए, जबकि उनके साथी असिथा फर्नांडो उसी मैच में छह विकेट लेकर 34वें स्थान पर पहुंच गए.

बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया, जबकि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट तीसरे स्थान पर खिसक गए. वहीं उन्हीं की टीम के जैक क्रॉली आठ पायदान आगे बढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए. टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग की बात करें तो इंग्लैंड के बेन स्टोक्स चौथा और भारत के अक्षर पटेल पांचवां स्थान हासिल किया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.