भारत के इस कदम से जावेद मियांदाद को लगी मिर्ची, भड़के और बोले- भारत से कभी न खेले पाकिस्तान

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सलाह दी है कि वह भविष्य में भारत के खिलाफ ICC टूर्नामेंट के मैचों का भी बहिष्कार कर दे.

Published date india.com Published: November 12, 2024 11:03 AM IST
Javed Miandad
जावेद मियांदाद @X

नई दिल्ली. चैम्पियन्स ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाने के भारत के रुख पर कई पाकिस्तानी खिलाड़ी नाराज और भड़के हुए हैं. इस कड़ी में सबसे आगे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और उसके महान बल्लेबाजों में शुमार जावेद मियांदाद (Javed Miandad) सबसे आगे हैं. उन्होंने भारत के पाकिस्तान नहीं आने के फैसले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को सलाह दी है कि वह अब भविष्य में भारत के खिलाफ सभी मैचों का बॉयकॉट (बहिष्कार) कर दे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अब यह दिखाना होगा कि वह भारत के खिलाफ बगैर खेले भी न सिर्फ अपना वजूद बचा सकता है बल्कि संपन्न भी हो सकता है. ऐसा हमने पहले भी किया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने मियांदाद के हवाले से लिखा, ‘यह एक मजाक है कि स्थिति इस प्वॉइंट पर आ गई है. अगर हम भारत के खिलाफ नहीं खेलते हैं तो पाकिस्तान की क्रिकेट सिर्फ खुद को बचा ही नहीं पाएगी बल्कि संपन्न भी होगी, जैसा हम इतिहास में भी कर के दिखा चुके हैं. मैं यह देखना चाहता हूं कि जब भातर और पाकिस्तान के मैच नहीं होंगे तो आईसीसी पैसा कैसे बनाती है.’

साफ है कि मियांदाद की यह सलाह उनकी भड़क दिखाती है. क्योंकि इन दिनों भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) दोनों देशों के राजनीतिक रिश्तों में आई तल्खी के बाद एक-दूसरे के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलते हैं. दोनों ही देश अब सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट्स या एशिया कप जैसे बहु-देशीय टूर्नामेंट्स में ही एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ते हैं.

इस बीच मियांदाद ने पाकिस्तान को जो आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत के खिलाफ मैचों के बहिष्कार की सलाह दी है. उस पर अमल करना उसके लिए मुश्किल या नामुमकिन है क्योंकि आईसीसी टूर्नामेंट्स में सभी मैच फाइनल या नॉकआउट्स में पहुंचने के नजरिए से बहुत जरूरी होते हैं. आईसीसी टूर्नामेंट्स के लिहाज से हर मैचों से विजेता टीमों को कुछ जरूरी अंक और नेट रन रेट (NRR) तय होता है, जिसके आधार पर टीमें लीग स्टेज से अगले चरण के राउंड में पहुंचती हैं.

अगर कोई टीम किसी मैच का बहिष्कार करती है तो उस मैच के अंक काटकर खेलने के लिए तैयार टीम को दे दिए जाते हैं. ऐसे में अगर पाकिस्तान कोई आईसीसी टूर्नामेंट जीतने के इरादे से मैदान पर उतर रहा है तो वह इन मैचों का बहिष्कार चाहकर भी नहीं कर सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.