ये नहीं सुधरेंगे! जावेद मियांदाद ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर, जानिए अब क्या कहा

Javed Miandad on World Cup 2023: आईसीसी द्वारा तैयार वनडे वर्ल्ड कप के मसौदा कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान को बहुप्रतीक्षित मुकाबले में 15 अक्टूबर को अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत से भिड़ना है.

Published date india.com Published: June 19, 2023 3:59 PM IST
Asia Cup 2023, Asia Cup 2023 News, Asia Cup 2023 Updates, Asia Cup 2023 Latest news, Asia Cup 2023 Latest Updates, Asia Cup 2023 Pics, Asia Cup 2023 Crisis, Javed Miandad, Javed Miandad News, Javed Miandad Updates, Javed Miandad Pics, Javed Miandad Latest news, Javed Miandad Latest Updates, Javed Miandad Pics, Javed Miandad Updates, Javed Miandad Controversy, Javed Miandad for BCCI, Javed Miandad for Indian Cricket Team, Javed Miandad On IND vs PAK, Javed Miandad for Asia Cup 2023, Javed Miandad for Asia Cup Venue, Javed Miandad Abusing India
Asia Cup Crisis: Javed Miandad’s Rant A Sign Of Things To Come

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का पूर्व क्रिकेटर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. लगातार नफरत भरे बयान देने वाले जावेद मियांदाद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है. भारत के मुखर आलोचक रहे मियांदाद ने कहा है कि पाकिस्तान को इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप सहित अन्य मुकाबलों के लिए तब तक पड़ोसी देश में नहीं जाना चाहिए जब तक कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अपनी टीम को पहले उनके देश भेजने के लिए राजी नहीं होता.

आईसीसी द्वारा तैयार वनडे वर्ल्ड कप के मसौदा कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान को बहुप्रतीक्षित मुकाबले में 15 अक्टूबर को अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत से भिड़ना है. हालांकि पाकिस्तान के 66 साल के पूर्व कप्तान मियांदाद का मानना है कि अब भारत की बारी है कि वह पाकिस्तान का दौरा करे.

मियांदाद ने कहा, ‘‘पाकिस्तान 2012 और यहां तक कि 2016 में भारत गया और अब भारतीयों की बारी है कि वे यहां आएं. अगर मुझे फैसला करना होता तो मैं कभी भी कोई मैच खेलने भारत नहीं जाता, यहां तक कि विश्व कप भी नहीं. हम हमेशा उनके (भारत के) साथ खेलने के लिए तैयार रहते हैं लेकिन वे कभी इसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं देते.

उन्होंने कहा, ” पाकिस्तान का क्रिकेट बड़ा है… हम अब भी स्तरीय खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं. इसलिए मुझे नहीं लगता कि अगर हम भारत नहीं जाते हैं तो इससे हमें कोई फर्क पड़ता है. भारत ने पिछली बार 50 ओवर के एशिया कप के लिए 2008 में पाकिस्तान का दौरा किया था. इसके बाद से दोनों देशों के बीच भू-राजनीतिक तनाव के कारण द्विपक्षीय क्रिकेट रिश्ते निलंबित हैं.”

मियांदाद का मानना है कि खेलों को राजनीति से नहीं मिलाना चाहिए. उन्होंने कहा,  ” मैं हमेशा से कहता आया हूं कि कोई भी अपना पड़ोसी नहीं चुन सकता इसलिए यह बेहतर है कि एक-दूसरे के साथ सहयोग करके रहें. मैं हमेशा से कहता आया हूं कि क्रिकेट ऐसा खेल है जो लोगों को करीब लाता है और देशों के बीच गलतफहमी और शिकायतों को दूर कर सकता है.”

मियांदाद की यह प्रतिक्रिया उस समय आई है जब पाकिस्तान को आगामी एशिया कप की मेजबानी ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत करने को बाध्य होना पड़ रहा है जिसमें भारत अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगा. भारत के मुखर आलोचक रहे मियांदाद इस फैसले से खुश नहीं हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने कहा, ” यह माना जा रहा था कि वे एक बार भी एशिया कप के लिए अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजेंगे इसलिए अब समय आ गया है कि हम भी कड़ा रुख अपनाएं.”

(भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.