पाकिस्तान टीम में विदेशी कोच लाने से भड़के जावेद मियांदाद, बोले- फिक्सिंग इसी वजह से हुई थी शुरू

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद जावेद मियांदाद टीम में विदेशी कोचों पर बढ़ती निर्भरता से खफा हैं.

Published date india.com Published: November 15, 2022 11:12 AM IST
पाकिस्तान टीम में विदेशी कोच लाने से भड़के जावेद मियांदाद, बोले- फिक्सिंग इसी वजह से हुई थी शुरू
जावेद मियांदाद @AFP

अभी पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार के गम से उभरी भी नहीं है कि पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद (Javed Miandad) ने उसे मैच फिक्सिंग के प्रति चेताया है. मियांदाद की चिंता वर्ल्ड कप में अपनी टीम की हार पर होने की बजाए टीम में विदेशी कोचों पर बढ़ती निर्भरता है.

उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ऐसे ही विदेशी कोच टीमों पर लादता रहेगा तो मौजूदा खिलाड़ी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि अतीत में जब मैच फिक्सिंग शुरू हुई थी, तो उसकी वजह भी खिलाड़ियों में असुरक्षा की भावना ही थी.

पाकिस्तान का यह पूर्व कप्तान एक टीवी चैनल पर वर्ल्ड कप में टीम की हार पर चर्चा कर रहा था. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान टीम में बीते कुछ समय से विदेशी कोचों पर बढ़ रही निर्भरता का मुद्दा उठाया.

पाकिस्तान की मौजूदा टीम में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन टीम के मेंटॉर के रूप में जुड़े थे, जबकि न्यूजीलैंड के शॉन टेट ने बॉलिंग कोच के रूप में भूमिका निभाई है. इस मियांदाद ने कहा कि पाकिस्तान में जो अब खिलाड़ी खेल रहे हैं उनका भविष्य क्या होगा क्योंकि पीसीबी का लगातार विदेशी कोचों की ओर झुकाव बढ़ता जा रहा है.

क्रिकेट पाकिस्तान पर बात करते हुए मियांदाद ने कहा, ‘हम लोगों ने काउंटी क्रिकेट खेली है मगर आज जो लड़के खेल रहे हैं, इनका फ्यूचर क्या है.’

इस दौरान जब शो की एंकर ने मियांदाद को याद दिलाया कि पिछले वर्ल्ड कप में वर्नोन फिलैंडर भी टीम के सपॉर्ट स्टाफ में शामिल थे तो पाकिस्तान के पूर्व मुख्य कोच मियांदाद इस पर भड़क गए. उन्होंने कहा, ‘लाओ न इनको, इनके हम लोग सवाल करेंगे. पूछे तो सही हम भी बताओ तो सही क्रिकेट के बारे में.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इसके बारे मियांदाद ने मैच फिक्सिंग के बारे में तीखी टिप्पणी कर चौंका दिया. उन्होंने कहा, ‘अपने लोगों को देखें, अपने लोगों ने जो क्रिकेट खेली है. मुझे ऐसा कुछ नहीं है. मुझे बड़ी ऑफर्स आती हैं पर मैं नहीं जाता. ये जो प्लेयर्स खेल रहे हैं, अब खेल रहे हैं लेकिन इनका फ्यूचर क्या है? उनको पता है कि आज मैंने कुछ नहीं किया, तो कल मैं क्या करूंगा? फिक्सिंग इसी वजह से हुई थी, सबको डर था कि ये काट न दे हमको.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.