
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
नई दिल्ली. अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) दुनिया के भले विलेन हो लेकिन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद (Javed Miandad) के लिए वह हीरो है और उन्हें इस व्यक्ति का समधी बनने पर गर्व है. मियांदाद ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में कहा कि वह दाउद को बरसों पहले से जानते थे, जब वह दुबई में मिला करते थे. बता दें 1993 मुंबई बम हमलों का मुख्य आरोपी दाउद आतंकी घटनाओं के साथ-साथ मैच फिक्सिंग के लिए भी कुख्यात रहा है और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मियांदाद ने कहा कि वह उन्हें समधी बनने से बहुत साल पहले से ही जानते थे दोनों अच्छे और करीबी दोस्त रहे हैं.
उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए यह बहुत ही एजाज (गर्व) की बात है कि उनकी बेटी की शादी मेरे बेटे से हुई.’ उन्होंने कहा कि हमारे रिश्ते पहले से ही पारिवारिक थे. मियांदाद इस गैंगस्टर की तारीफ में यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा, ‘दाउद ने मुस्लिम समुदाय के लिए जो कुछ किया है. उसे इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा.’
EX-Pak cricketer Javed Miandad acknowledges family ties with Dawood Ibrahim
(Video:-Hassan Nisar Vlogs)
Read:- https://t.co/pOqL3KrUtI pic.twitter.com/cYs0oxvtIX
— IANS (@ians_india) March 19, 2024
बता दें जावेद मियांदाद तब सुर्खियों में छाए थे, जब साल 2005 में उनके बेटे जुनैद मियांदाद की शादी अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बेटी माहरुख इब्राहिम से हुई थी. इस जोड़ी का रिसेप्सन दुबई के ग्रैंड हयात में हुआ था और तब इस शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.
दाउद की तारीफ में जावेद मियांदाद ने कहा, ‘मेरे लिए यह गर्व की बात है कि दाउद की बेटी ने मेरे बेटे से शादी की. उन्होंने कॉन्वेंट से पढ़ाई की और फिर यूनिवर्सिटी गए और हम दोनों के लिए बड़े ही एजाज (गर्व) की बात है. वह कोई अलग किस्म के लोग नहीं है हमारी ही तरह हैं और उन्होंने जो मुसलमानों के लिए किया है उसे सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा.’
इस इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर लोग काफी हैरानी भरी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोग इसे हैरान करने वाला बता रहे हैं, जबकि कई इसे पाकिस्तान की क्रिकेट बिरादरी पर सवाल करते हुए छोड़ रहे हैं कि ऐसे लोगों को फिर भी आईपीएल खेलना है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.