
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
नवी मुंबई: जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 127) की शानदार शतकीय मैच विनिंग पारी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को सात चैंपियन की ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से धूल चटाकर आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया.
भारतीय महिला टीम तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. भारतीय टीम ने इससे पहले, 2005 और 2017 में फाइनल में एंट्री मारी थी. महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में अब भारत का सामना रविवार को दक्षिण अफ्रीका से होगा. दक्षिण अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रौंदा था.
ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाते ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की आंखों से आंसू छलक पड़े. सेमीफाइनल की इस यादगार जीत की नायिका रहीं जेमिमा रोड्रिग्स भी अपने इमोशन नहीं रोक पाईं और खुशी के आंसुओं से डूबी नजर आईं. जेमिमा ने 127 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को 339 रन का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल कराया.
INDIA DEFEATED AUSTRALIA IN 2017 WC SEMI.
– Then 15 match winning streak.
INDIA DEFEATED AUSTRALIA IN 2025 WC SEMI.
This is India, The best lead by Harmanpreet Kaur pic.twitter.com/xU80McL1Ei
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 30, 2025
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फाइनल में पहुंचने के बाद कहा, ” मुझे इस टीम पर गर्व है. मेरे पास बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं. हमने एक दूसरे से बात की. आज हम यही चर्चा कर रहे थे कि कैसी भी परिस्थिति हो टीम के लिए डटे रहना है. जेमिमा वैसी खिलाड़ी हैं जो हमेशा टीम के लिए बेहतर करना चाहती हैं और वह कैलकुलेटिव हैं और जब हम बल्लेबाज़ी कर रहे थे तो वो मेरे लिए कैलकुलेशन कर रही थी. ”
Harmanpreet Kaur gets emotional.
INDIA are in the Final of Women’s ODI World Cup 2025. #CricketTwitter #INDvAUS pic.twitter.com/UVjoqq24tu
— Female Cricket (@imfemalecricket) October 30, 2025
IND-W vs AUS-W: भारत को फाइनल में पहुंचाने के बाद भावुक हुईं जेमिमा, हाथ जोड़कर देश को किया प्रणाम
कप्तान ने जेमिमा की जमकर तारीफ करते हुए कहा, ” वो मेरा भी हौसला बढ़ा रही थीं और इसका श्रेय उन्हें जाता है. एक और मैच बाक़ी है, आज हम सबने अच्छा खेला और हम अभी से अगले मैच की बात कर रहे हैं जो यह दर्शाता है कि हम कितने फ़ोकस हैं. हम अपने परिवारों और प्रशंसकों के चेहरे पर ख़ुशी देखना चाहते हैं. घर पर खेलना ख़ास होता है, हम यहां अकेले नहीं हैं पूरा देश हमारे साथ है.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.