By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Joe Root Creates History Becomes First England Batsman Score 1000 Runs In World Cup
जो रूट ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में एक हजार रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने
जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शनिवार को 60 रन की पारी खेली, इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड्स कई अपने नाम कर लिए हैं.
कोलकाता. इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इतिहास रच दिया है. जो रूट ने वर्ल्ड कप में एक हजार रन पूरे कर लिए हैं. ऐसा करने वाले वह इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में यह कारनामा किया. इसके अलावा जो रूट ने कई और रिकॉर्ड्स भी ध्वस्त कर दिए.
जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शनिवार को 60 रन की पारी खेली. जो रूट के नाम अब 1034 रन हो गए हैं. रूट वर्ल्ड कप में एक हजार रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने हैं.
वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन:
1034 – जो रूट
897 – ग्राहम गूच
769 – बेन स्टोक्स
747 – जॉनी बेयरस्टो
718 – इयान बेल
इस मैच में जो रूट ने बेन स्टोक्स के साथ 132 रन की साझेदारी की. वर्ल्ड कप में इंग्लैंड- पाकिस्तान मैच में किसी भी विकेट के लिए यह तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. माइक अर्थटन और रॉबिन स्मिथ के नाम सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है. दोनों बल्लेबाजों ने 1996 में 147 रन की पार्टनरशिप की थी.
विश्व कप में इंग्लैंड vs पाकिस्तान मैच में सबसे बड़ी साझेदारी (कोई भी विकेट)
147 – माइक एथरटन और रॉबिन स्मिथ, कराची, 1996
135 – माइक गैटिंग और बिल एथे, कराची, 1987
132 – जो रूट और बेन स्टोक्स, कोलकाता, 2023
130 – जो रूट और जोस बटलर, नॉटिंघम, 2019
115 – ग्रीम फाउलर और क्रिस तवारे, मैनचेस्टर, 1983
जो रूट के नाम इसके अलावा वर्ल्ड कप में अब नौ अर्धशतक भी दर्ज हो गया है. उन्होंने ग्राहम गूच की बराबरी की, जिनके नाम नौ अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड था.
विश्व कप में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक अर्धशतक:
9 – ग्राहम गूच
9 – जो रूट
8- बेन स्टोक्स
7 – ग्रीम हिक
वहीं इसके अलावा इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज ने वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले इयॉन मॉर्गन (55) की भी बराबरी कर ली है. जो रूट के नाम भी 55 अर्धशतक हो गए है.
वनडे में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक अर्धशतक:
55 – इयोन मोर्गन
55 – जो रूट
39 – इयान बेल
36 – जोस बटलर
34 – केविन पीटरसन
Also Read:
-
जल्द घर लौटेंगे वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी, ICC ने किया खास इंतजाम
-
Ashes 2005: लगातार 8 सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड ने चखा था जीत का स्वाद, दो खिलाड़ी बने थे प्लेयर ऑफ द सीरीज
-
ICC Women's World Cup 2025: बांग्लादेश के हाथों उलटफेर होने से बची इंग्लैंड, लगातार दूसरी जीत के बाद बनी टेबल टॉपर
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें