Jofra Archer Returns To England Squad For Second Test Against India
दूसरे टेस्ट से पहले भारत की टेंशन बढ़ी, इंग्लैंड ने घातक तेज गेंदबाज को किया शामिल
इंग्लैंड की टीम पहले टेस्ट में तेज गेंदबाजी विभाग में कुछ संघर्ष करती दिखी थी, जब क्रिस वोक्स पर्याप्त बॉलिंग नहीं कर पाए थे. लेकिन अब इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर तैयार हैं.
बर्मिंघम. टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में उसकी कमजोर दिख रही बॉलिंग का फायदा नहीं उठा पाई और उसने इस मैच में 471 और 365 रन बनाकर भी हार गई. इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 465 और 373/5 रन बनाकर 5 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया. अब बर्मिंघम टेस्ट में उसके बल्लेबाजों के सामने चुनौती और कड़ी होगी.
इंग्लैंड ने दो जुलाई से भारत के खिलाफ यहां शुरू हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट के लिए गुरुवार को तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल किया. आर्चर पिछले कई वर्षों से अपने गेंदबाजी वाले हाथ में कोहनी से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं. उन्होंने अपना पिछला टेस्ट चार साल से भी अधिक समय पहले भारत के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था.
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा, ‘दाएं हाथ का यह 30 वर्षीय तेज गेंदबाज फरवरी 2021 के बाद पहली बार इंग्लैंड के टेस्ट ढांचे में वापसी कर रहा है और अगले हफ्ते एजबस्टन में अपने 13 टेस्ट मैच की संख्या में इजाफा करने की कोशिश करेगा.’ लीड्स में पहले टेस्ट में पांच विकेट की जीत के बाद इंग्लैंड पांच मैच की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है.
जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के रिटायरमेंट के बाद इंग्लैंड की फास्ट बॉलिंग कुछ कमजोर दिख रही है. क्योंकि ऑली रॉबिन्सन जैसे खिलाड़ी चोटिल होकर फिलहाल क्रिकेट से बाहर हैं. इस बीच आर्चर ने हाल ही में रेड बॉल क्रिकेट में वापसी की. उन्होंने काउंटी चैम्पियनशिप में अपनी टीम ससेक्स के लिए डरहम के खिलाफ मैच खेला, जो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1500 दिन से ज्यादा दिन बाद उनकी वापसी थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.