Jos Buttler Slams Indias Concussion Sub Swap In Pune T20i Either Shivam Dube Has Put On 25mph With The Ball Or Harshit Ranas
कन्कशन सब्सटीट्यूट पर भड़का इंग्लैंड, कप्तान जोस बटलर ने राणा-दुबे पर कसा तंज
Jos Buttler slams India’s concussion sub: बटलर ने दावा किया कि उनकी टीम से सलाह नहीं ली गई और वे मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ से स्पष्टता की मांग करेंगे कि चोट लगने की स्थिति में समान एक समान रिप्लेस क्या होगा.
पुणे: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने चौथे टी20 मैच में ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह विशेषज्ञ तेज गेंदबाज हर्षित राणा को ‘कन्कशन सब’ के रूप में इस्तेमाल करने को लेकर नाराजगी जताई है. बटलर ने दावा किया कि उनकी टीम से सलाह नहीं ली गई और वे मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ से स्पष्टता की मांग करेंगे कि चोट लगने की स्थिति में समान एक समान रिप्लेस क्या होगा.
शिवम दुबे ने शुक्रवार को 34 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली थी. भारत की पारी की दूसरी आखिरी गेंद पर जेमी ओवरटन की गेंद उनके हेलमेट पर लगी थी, जिसके कारण कन्कशन प्रोटोकॉल का पालन किया गया. दुबे ने हालांकि आखिरी गेंद का सामना किया, लेकिन जब भारत 181 रन के बचाव में उतरा तो राणा उनकी जगह फील्डिंग करने चले गए.
कन्कशन प्रोटोकॉल के तहत एक समान प्रतिस्थापन की अनुमति है और राणा मध्यम गति के गेंदबाज दुबे की जगह तेजी से आए और तीन विकेट हासिल किए. उन्होंने दो विकेट काफी महत्वपूर्ण समय पर लिए गए, जिससे भारत ने 15 रन से जीत दर्ज की, लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन (मुख्य कोच गौतम गंभीर) के इस कदम ने इंग्लैंड की टीम को निराश कर दिया, जिसके बाद इंग्लैंड के कप्तान बटलर ने सवाल पूछे हैं.
बटलर ने कहा, हां, मुझे नहीं लगता कि यह समान प्रतिस्थापन था, हम इससे सहमत नहीं हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, मुझे लगता है कि या तो शिवम दुबे ने गेंद से 25 मील प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ी है या हर्षित ने अपनी बल्लेबाजी में वाकई सुधार किया है.
हालांकि, बटलर ने स्वीकार किया कि राणा के कन्कशन सब्सटीट्यूट होने के बावजूद, इंग्लैंड को मैच जीतना चाहिए था. उन्होंने कहा, मुझे अभी भी लगता है कि हमें मैच जीतना चाहिए था, लेकिन हां, हम इस निर्णय से असहमत हैं, हमारे पास गेम जीतने के मौके थे, जिसे हम अभी भी भुना सकते थे, लेकिन मैं इस बारे में थोड़ी स्पष्टता चाहता हूं.
यह पूछे जाने पर कि क्या प्रतिद्वंद्वी कप्तानों को संभावित प्रतिस्थापन के बारे में जानकारी दी जाती है, स्टाइलिश बल्लेबाज ने नकारात्मक जवाब दिया.
उन्होंने कहा, ठीक है, कोई परामर्श नहीं होता है, मुझे लगता है कि वास्तव में, जब मैं बल्लेबाजी करने आया था, तो यह कुछ ऐसा था, मैं सोच रहा था, हर्षित किसके लिए है ? और उन्होंने कहा कि वह कन्कशन रिप्लेसमेंट है, जिससे मैं स्पष्ट रूप से असहमत था. उन्होंने कहा, मैच रेफरी ने फैसला किया था, इसलिए, इसमें या इसके किसी भी हिस्से में हमारी कोई भूमिका नहीं थी, लेकिन हां, हम इस बारे में कुछ स्पष्टता पाने के लिए जवागल (श्रीनाथ) से कुछ सवाल पूछेंगे.
भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि उन्होंने केवल मैच रेफरी श्रीनाथ को एक नाम दिया था, मोर्केल ने कहा, हमने मैच रेफरी को केवल नाम दिया था, उसके बाद यह हमारे हाथ से बाहर है, हर्षित डिनर कर रहा था, उसे जल्दी से उठकर बाहर जाना पड़ा, मुझे लगा कि उसने बहुत बढ़िया काम किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.