चैम्पियन्स ट्रॉफी से पहले इस तेज गेंदबाज ने सिर्फ 35 साल की उम्र में लिया संन्यास, वजह भी बताई

एमएस धोनी की कप्तानी में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज ने सिर्फ 35 साल की उम्र में लिया संन्यास. वह 9 साल से टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए थे.

Written by: Arun Kumar
Published: January 10, 2025, 4:59 PM IST

नई दिल्ली. भारत के तेज गेंदबाज वरुण आरोन (Varun Aaron) ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. 35 वर्षीय आरोन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस खबर को साझा किया. उन्होंने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि क्रिकेट के सफर ने उन्हें जीवन की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. उन्होंने अपने करियर के दौरान मिली चुनौतियों और सफलताओं को याद करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया.

आरोन ने 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एंट्री की थी. उन्होंने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू कर वनडे क्रिकेट से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और इसी साल करीब एक महीने बाद ही उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू का भी मौका मिल गया. हालांकि उनका यह इंटरनेशन करियर बहुत ज्यादा नहीं चल पाया और वह 4 साल लंबे इंटरनेशनल करियर में सिर्फ 9 टेस्ट और 9 वनडे मैच ही खेल पाए.

View this post on Instagram

A post shared by Varun Aaron (@varunaaron77)

अपनी रफ्तार के लिए पहचाने जाने वाले इस तेज गेंदबाज ने क्रिकेट के जानकारों को काफी प्रभावित किया था. लेकिन लगातार चोटों और टीम से अंदर-बाहर होने की वजह से उनका करियर रुक-रुक कर चला. आरोन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि बार-बार चोट से उबरकर वापसी करना उनके लिए बड़ी चुनौती थी, लेकिन नेशनल क्रिकेट अकादमी और बीसीसीआई के समर्थन ने उन्हें संभाला.

अपने करियर की बात करें तो आरोन ने भारत के लिए 9 टेस्ट और 9 वनडे खेले, जिसमें उन्होंने क्रमशः 18 और 11 विकेट लिए. घरेलू क्रिकेट में 66 फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 173 विकेट चटकाए. आईपीएल में वह पांच टीमों का हिस्सा रहे और 52 मैचों में 44 विकेट झटके.

आरोन ने अपने पोस्ट में लिखा कि तेज गेंदबाजी उनका पहला प्यार है, और इस खेल से उनका रिश्ता कभी खत्म नहीं होगा. अब वह जीवन की छोटी-छोटी खुशियों का आनंद लेने के साथ-साथ क्रिकेट से जुड़े रहना चाहते हैं. वरुण आरोन का यह फैसला उनके प्रशंसकों के लिए भावुक कर देने वाला है. उनकी संघर्ष भरी कहानी और तेज गेंदबाजी के प्रति उनका जुनून हमेशा क्रिकेट प्रेमियों को प्रेरित करता रहेगा.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.