कगिसो रबाडा और सेनुरान मुथुसामी ने छुड़ाए पाकिस्तान के पसीने- 10वें विकेट के लिए जोड़े 98 रन, PAK से 71 रन आगे

पाकिस्तान की पहली पारी के जवाब में साउथ अफ्रीका ने 306 रन पर अपने 9 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन कगिसो रबाडा और सेनुरान मुथुसामी ने 10वें और अंतिम विकेट के लिए 98 रन जोड़कर टीम को 71 रनों की बढ़त दिला दी, जो अहम हो सकती है.

Published date india.com Updated: October 22, 2025 4:07 PM IST
Kagiso Rabada SA
कगिसो रबााडा, पाकिस्तान के खिलाफ @X

PAK vs SA 2nd Test Kagis Rabada And Senuran Muthusamy: रावलपिंडी टेस्ट को साउथ अफ्रीका की टीम रोमांचक मोड़ पर ले आई है. स्पिन फ्रेंडली पिच पर उसने पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान पर 71 रनों की बढ़त हासिल कर ली. साउथ अफ्रीका की टीम मेजबान टीम से पीछे दिख रही थी, जब उसने 306 रनों पर अपने 9 विकेट गंवा दिए थे और वह पाकिस्तान से 27 रन पीछे थे और पाकिस्तान यहां पहली पारी के आधार पर छोटी ही सही लेकिन कुछ लीड लेता दिख रहा था. लेकिन तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (71) और सेनुरान मुथुसामी (89*) ने 10वें विकेट के लिए 98 रनों की शानदार साझेदारी कर साउथ अफ्रीका का स्कोर 404 पहुंचा दिया. यहां रबाडा को डेब्यू कर रहे आसिफ अफरीदी ने मैच में अपना छठा शिकार बनाकर उसकी पारी खत्म कर दी.

मैच के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका ने 185/4 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया था. ट्रिस्टन स्टब्स (76) और कायल वेरेयेन (10) ने अपनी पारी आगे बढ़ाने उतरे थे. लेकिन वेलेयेन दूसरे दिन के स्कोर में बिना कोई इजाफा करे आउट हो गए. साउथ अफ्रीका ने इसी सेशन में कुल 3 विकेट अपने नाम कर लिए. साउथ अफ्रीका की टीम संकट में थी. इस बीच 235 के स्कोर पर उसने अपना 8वां विकेट गंवा दिया.

पाकिस्तान की टीम अंतिम 2 विकेट झटकने की जल्दी में थी कि केशव महाराज (30) और सेनुरान मुथुसामी के साथ मिलकर स्पिन के खिलाफ खुद को साबित करने का जज्बा दिखाया. दोनों ने 9वें विकेट के लिए 71 रन जोड़ दिए. यहां केशव महाराज नोमान अली की गेंद पर स्टंप आउट हो गए और तब अफ्रीकी टीम का स्कोर 306 रन था. वह पाकिस्तान के स्कोर (333) से अभी भी 27 रन पीछे थी.

अंतिम विकेट के रूप में कगिसो रबाडा मैदान पर उतरे और उन्होंने मुथुसामी और साउथ अफ्रीका को निराश नहीं किया. दोनों बल्लेबाजों ने अंतिम विकेट के लिए क्रीज पर खूंटा गाढ़ दिया और पाकिस्तान को अगले 20 ओवर तक 10वें और आखिरी विकेट के लिए तरसा दिया. इस बीच दोनों ने तेजी से रन भी जुटाए और उन्होंने 10वें विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की. टेस्ट इतिहास में 10वें विकेट के लिए यह साउथ अफ्रीका के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है.

खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान की दूसरी पारी संकट में दिख रही है. उसने पहले 16 रन जोड़ने तक  ही अपने 3 विकेट गंवा दिए. ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने शुरुआत में ही दो झटके दे दिए, जबकि कगिसो रबाडा ने भी एक विकेट अपने नाम किया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.