न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. वह 15 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट में रंग जमा रहे थे. फैन्स को उनसे 2027 में साउथ अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप में खेलने की आस थी. गुरुवार को ही इस टूर्नामेंट का आईसीसी ने शेड्यूल जारी किया था. अगले ही दिन विलियमसन ने संन्यास का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में एक युग का अंत हो गया. विलियमसन ने 2025 में ही टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था.
35 वर्षीय विलियमसन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी बयान में कहा, ‘मैंने इस पर काफी सोचा और पिछले कुछ दिन से लग रहा था कि यह सही समय है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए मेरे भीतर हमेशा मजबूत इच्छाशक्ति और ललक रही है और मुझे इस बात में गर्व है कि न्यूजीलैंड के लिए हर मैच में मैने अपना सब कुछ दिया है.’
उन्होंने कहा, ‘इससे कम पर खेलते रहना सही नहीं होगा और मैं खुशकिस्मत हूं कि अपने हिसाब से मैने यह फैसला लिया है.’ 35 वर्ष के विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए विभिन्न प्रारूपों में 19,346 रन बनाए हैं जिनमें टेस्ट क्रिकेट में 33 शतक और छह दोहरे शतक समेत 9500 से अधिक रन हैं.
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा, ‘हमारे महानतम खिलाड़ियों में से एक विदा हो रहा है. केन विलियमसन ने त्वरित प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया है.’ विलियमसन इस समय इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं, जिसमें न्यूजीलैंड पहला मैच 115 रन से हार गई थी.
विलियमसन ने साल 2010 में दाम्बुला में भारत के खिलाफ वनडे फॉर्मेट से अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था. इसी साल उन्हें न्यूजीलैंड के भारत दौरे पर टेस्ट टीम में जगह मिली, जहां अहमदाबाद में उन्होंने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी. कीवी टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर थी और उन्होंने लॉर्ड्स में पहला टेस्ट मैच खेला था. सीरीज की पहली पारी में वह खाता भी नहीं खोल पाए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 18 रन बनाए. दोनों टीमों को 17 जून से 3 टेस्ट की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेलना था लेकिन विलियमसन ने इससे पहले रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.