Kane Williamson Ruled Out Of Odi World Cup 2023 Match Against South Africa
NZ vs SA: न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, केन विलियमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से बाहर
Kane Williamson Ruled Out Against South Africa: बोर्ड ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पिछले दो दिनों में नेट्स में बल्लेबाजी की, लेकिन वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे.
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) में अपना अगला मैच आज यानी के बुधवार को साउथ अफ्रीका (New Zealand vs South Africa) के खिलाफ खेलना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले कीवी टीम को तगड़ा झटका लगा है. टीम के नियमित कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (एनजेड) ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी.
बोर्ड ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पिछले दो दिनों में नेट्स में बल्लेबाजी की, लेकिन वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे. पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले उनके चोट की फिर से आंकलन करने के बाद ही आगे के मैचों को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा. विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड की टीम इस समय छह मैचों में से चार जीत के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है.
एनजेडसी ने एक्स पर लिखा, ” केन विलियमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं. विलियमसन ने पिछले दो दिनों में नेट्स पर बल्लेबाजी की है लेकिन वह कल के मैच में नहीं खेलेंगे. पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले उनके चोट का फिर से मूल्यांकन किया जाएगा.”
Kane Williamson has been ruled out of Wednesday’s match against @ProteasMenCSA.
Williamson has batted in the nets the last two days but has been ruled out of a return to match action tomorrow.
इससे पहले, टीम के कार्यवाहक कप्तान टॉम लैथम ने 21 अक्टूबर को भारत के खिलाफ मैच से पहले विलियमसन की चोट पर अपडेट दिया था कि वह अभी भी अंगूठे की चोट से उबर रहे हैं और टीम को उम्मीद है कि 33 वर्षीय खिलाड़ी आगे के मैचों में वापसी करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.