EnglishHindi

बेंगलुरु की भगदड़ पर कपिल देव भी निराश, बोले- जश्न से ज्यादा जिंदगियां महत्वपूर्ण

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:June 5, 2025 5:54 PM IST

कपिल देव ने कहा कि लोगों को सचेत रहना चाहिए, वे अकसर गलती कर जाते हैं. भविष्य में कोई भी टीम जीते उसे इससे सबक लेना चाहिए. क्योंकि जश्न से ज्यादा जिंदगियां महत्वपूर्ण हैं.

बेंगलुरु. दुनिया के महान ऑलराउंडर कपिल देव (Kapil Dev) ने बुधवार को बेंगलुरु में हुई भगदड़ पर दुख जताते हुए कहा कि जश्न से ज्यादा जिंदगियां महत्वपूर्ण हैं. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को IPL का खिताब जीतने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था, जहां फैन्स की भारी भीड़ भी उमड़ आई.

Advertising
Advertising

भीड़ बढ़ने के चलते स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई. कपिल ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि 'जिंदगी जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण है' और सभी को भविष्य में उचित सावधानी बरतनी चाहिए. बुधवार को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के आसपास के इलाकों में करीब ढाई लाख लोग उमड़ पड़े लेकिन इसके बाद मची अफरातफरी में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए.

एक कॉर्पोरेट कार्यक्रम के मौके पर कपिल ने पीटीआई से कहा, 'मुझे इस बात का बहुत बुरा लग रहा है. मुझे लगता है कि हमें एक-दूसरे से सीखना चाहिए. अगली बार जब ऐसा कुछ (विजय परेड) होगा तो लोगों को अधिक सचेत रहना चाहिए. लोग गलती करते हैं.'

भारत की 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान ने टीमों और अन्य हितधारकों से इस तरह के बड़े कार्यक्रमों के दौरान विवेक बनाए रखने का आग्रह किया. कपिल ने कहा, 'गलतियां इतनी बड़ी नहीं होनी चाहिए कि आप मौज-मस्ती कर रहे हों और जान गंवा बैठें.

भविष्य में अगर कोई टीम जीतती है तो उसे धैर्य रखना चाहिए. जश्न से ज्यादा जान की अहमियत है. इसे इस तरह से समझा जा सकता है.' कपिल ने उम्मीद जताई कि भारत इंग्लैंड के पांच मैचों के आगामी टेस्ट दौरे में विजयी होगा. उन्होंने कहा, 'वे एक अच्छी टीम हैं.

क्रिकेट एक टीम खेल है और अगर वे एक टीम के रूप में खेलते हैं तो उन्हें अच्छे परिणाम मिलेंगे. चाहे वह शुभमन गिल हों या जसप्रीत बुमराह... यह व्यक्तिगत खिलाड़ियों के बारे में नहीं है, एक टीम के रूप में खेलना है. यह अधिक महत्वपूर्ण है.'

(इनपुट: एजेंसी)

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें