विराट कोहली की खराब फॉर्म पर कपिल देव ने किया ऑस्ट्रेलिया को सावधान, कहा- महान खिलाड़ियों को वापसी करने में ज्यादा समय नहीं लगता

Written By: : Ezaz Ahmad
Updated Date:November 6, 2024 1:09 PM IST

Kapil Dev on Virat Kohli form: कोहली ने 2024 में छह टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 22.72 की औसत से सिर्फ 250 रन बनाए हैं. यह उनके करियर औसत 47.83 से काफी कम है.

नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट में 80 शतक ठोक चुके विराट कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. कोहली के खराब फॉर्म के कारण भारत को अपने घर में पहली बार न्यूजीलैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप होना पड़ा. खेल के सबसे लंबे प्रारूप में सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले कोहली का संघर्ष खासकर स्पिन के खिलाफ चर्चा का विषय रहा है. कोहली ने 2024 में छह टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 22.72 की औसत से सिर्फ 250 रन बनाए हैं. यह उनके करियर औसत 47.83 से काफी कम है.

Advertising
Advertising

अगर आंकड़ों पर विश्वास किया जाए, तो स्पिन के खिलाफ कोहली का संघर्ष 2020 में शुरू हुआ और तब से आधुनिक समय का यह महान खिलाड़ी अपने 57 में 24 बार स्पिनर का शिकार हुए हैं. भारत को अब 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है. डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 4-0 से जीत दर्ज करनी होगी और ऐसे में कोहली का फॉर्म चिंता का सबब बना हुआ है.

विराट कोहली-बाबर आजम इस टीम में आ सकते नजर, 17 साल बाद एकसाथ खेल सकते हैं IND-PAK क्रिकेटर

विराट के खराब फॉर्म पर अब भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) का रिएक्शन सामने आया है. कपिल देव का मानना है कि विराट अपनी गलतियों को सुधारेंगे और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फॉर्म में लौटेंगे.

1983 विश्व कप विजेता टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने मंगलवार को जेपी ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में नाइट गोल्फ फेस्टिवल के उद्घाटन के मौके पर लाइवमिंट को दिए इंटरव्यू में कहा, '' क्रिकेट में कोई भी चैंपियन नहीं है. हर दिन आप सीख सकते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि विराट कोहली बहुत सुलझे हुए व्यक्ति हैं और आने वाले दिनों में वह खुद को सुधार लेंगे. और अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो उनकी महानता उस स्तर पर नहीं होगी.''

BGT 2024-25: कपिल देव ने बताया- चेतेश्वर पुजारा बिना क्या हो पाएगा टीम इंडिया का गुजारा?

यह पहली बार नहीं है जब कोहली ने अपने करियर में फॉर्म में गिरावट का अनुभव किया है. 2019 से 2022 तक दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला था. इसके बाद जाकर उन्होंने 2022 एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20I ने शतक जड़ा था.

कपिल देव, जो वर्तमान में प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) के अध्यक्ष हैं, ने कई दिग्गज क्रिकेटरों का उदाहरण दिया जो इसी दौर से गुजर चुके हैं. उन्होंने कहा, '' मुझे लगता है कि सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर और यहां तक ​​कि विवियन रिचर्ड्स जैसे सभी खिलाड़ी इस बुरे दौर से गुजर चुके हैं.''

WTC Final में पहुंचने के लिए भारत को अब ऑस्ट्रेलिया में जीतने होंगे इतने मैच, जानिए पूरा समीकरण

65 वर्षीय पूर्व कप्तान ने कहा, '' सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि महान खिलाड़ियों को खराब फॉर्म से वापसी करने में ज्यादा समय नहीं लगता है. वे वापसी करेंगे और उम्मीद है कि वह (कोहली) ऑस्ट्रेलिया में वापसी करेंगे.''

BGT में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली का प्रदर्शन

कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक प्रभावशाली रिकॉर्ड रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 टेस्ट मैचों में कोहली ने अब तक 48.26 की औसत से 1979 रन बनाए हैं, जिसमें आठ शतक शामिल हैं. उनमें से छह शतक ऑस्ट्रेलियाई में आए हैं.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें