कौन योगराज सिंह? कौन हैं वो? कपिल देव ने युवराज सिंह के पापा की पिस्टल वाली सनसनी को नहीं दिया भाव

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:January 14, 2025 12:01 PM IST

हाल ही में युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह एक बार पिस्टल लेकर कपिल देव के घर पहुंच गए थे. इस बयान को कपिल देव ने कोई भाव नहीं दिया...

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में यह कहकर फैन्स को हैरान कर दिया कि वह एक बार गुस्से में कपिल देव के घर पिस्टल लेकर पहुंच गए थे. योगराज ने बताया कि जब क्रिकेट खेलते थे, तब कपिल देव हरियाण, उत्तर क्षेत्र और टीम इंडिया के कप्तान थे और योगराज का मानना है कि कपिल के चलते ही उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था. इस इंटरव्यू के बाद जब कुछ पेपराजी को कपिल देव दिखाई दिए तो उन्होंने योगराज के इस बयान पर उनसे प्रतिक्रिया मांगी, जिस पर कपिल ने उन्हें पहचानने से ही इनकार कर दिया. दरअसल कपिल ने यहां दिखाया कि वह योगराज सिंह के इस बयान को कोई तवज्जो नहीं देते हैं.

Advertising
Advertising

योगराज सिंह ने पॉडकास्ट चैनल अनफिल्टर्ड बाय सैम्डिश पर एक इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने क्रिकेट करियर, कोचिंग और युवराज सिंह को एक कामयाब क्रिकेटर और बतौर पिता होने पर खुल कर बातचीत की है. इस दौरान जब उन्होंने कपिल देव पर यह सनीसनीखेज बयान दिया यह सुर्खियां में छा गया.

इस दौरान कुछ पेपराजी को जब कपिल देव एक इवेंट में जाते दिखाई दिए तो उन्होंने योगराज सिंह पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. बल्कि उन्होंने ऐसा रिएक्ट किया, जैसा उनके बयान के कोई मायने ही नहीं हैं और उनकी कोई खास पहचान भी नहीं है. कम से कम कपिल देव तो उन्हें नहीं जानते.

कपिल से जब योगराज सिंह का नाम पूछा गया तो उन्होंने पूछा, कौन है? कौन है? किसकी बात कर रहे हों.’

इसके बाद एक पपराजी ने कहा, योगराज सिंह. युवराज सिंह के पिता हैं.’

1983 वर्ल्ड कप के विजेता कप्तान ने कहा, अच्छा, और कुछ? इसके बाद वह अपनी राह पकड़कर आगे बढ़ जाते हैं.

योगराज ने भारत के लिए एक टेस्ट मैच और छह वनडे इंटरनेशनल मैच खेले. बाद में वह फिल्म एक्टर और कोच भी बन गए. उन्होंने युवराज सिंह को अपनी कोचिंग में ही तैयार किया. बयानबाजी में योगराज भले कुछ भी बोल देते हों लेकिन बतौर कोच उनका रुत्बा एक अलग ही स्तर पर है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें